BiharUttar Pradeshराज्य

पहले दामाद के साथ भागकर की शादी, अब जीजा के साथ फरार हुई अलीगढ़ की सपना

Sapna Devi Aligarh : बेटी की शादी के महज 12 दिन पहले अपने होने वाले दामाद के साथ भागने वाली 43 वर्षीय सपना देवी एक बार फिर सुर्खियों में है। सपना पहले दामाद को लेकर उड़ गई और उससे शादी कर ली। वहीं अब उसके नए पति (होने वाला दामाद) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी पत्नी (होने वाली सास) अब अपने बहनोई देवेंद्र के साथ फरार हो गई है। इतना ही नहीं महिला के पति ने ये भी आरोप लगाया कि सपना अपने साथ दो लाख रुपये और गहने भी लेकर गई है।

राहुल की शिकायत के बाद पुलिस ने महिला की खोजबीन के लिए उसके 30 वर्षीय बहनोई देवेंद्र से बात भी की। जिसमें देवेंद्र ने राहुल के तमाम आरोपों को खारिज कर दिया। देवेंद्र ने बताया कि वह गुजरात में है और सपना देवी उसके साथ नहीं है।

जहर देकर मारने की कोशिश की सपना

बता दें कि सपना के पति राहुल ने अपनी पत्नी पर बहनोई के साथ भागने के अलावा और भी बेहद ही गंभीर आरोप लगाए है। राहुल का कहना है कि सपना का व्यवहार कुछ समय बाद बदल गया था। सपना ने एक बार जहर देकर राहुल को मारने की भी कोशिश की थी।  

16 अप्रैल को थी बेटी की शादी

गौरतलब है कि, दादों क्षेत्र के नगला मछरिया गांव निवासी राहुल की शादी 16 अप्रैल 2025 को अलीगढ़ के मडराक क्षेत्र के मनोहरपुर कायस्थ निवासी जितेंद्र की बेटी से तय की गई थी। इस दौरान राहुल की बातचीत उसकी सास से हो रही थी, लेकिन उनकी बातचीत प्यार में कब बदल गया किसी को पता ही नहीं चला। वहीं शादी की तैयारियों के बीच 6 अप्रैल को जितेंद्र अपनी बहन को कार्ड देने गए थे, इसी बीच उसकी पत्नी सपना फरार हो गई।

16 साल छोटे लड़के से की शादी

पुलिस को दी गई तहरीर पर जांच में पता लगा कि वह अपने से 16 साल छोटे उम्र के होने वाले दामाद के साथ फरार हो गई है। दोनों के बीच चार महीने से अफेयर चल रहा था। काफी खोज-पड़ताल के बाद दोनों वापस आए और साफ तौर पर कहा कि वो अब साथ रहना चाहते हैं। घरवालों ने काफी मान मनोव्वल की, पर दोनों अपने फैसले पर अड़े रहे और दोनों ने परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी कर ली।

ये भी पढ़ें – मुश्किल में राजपाल यादव, मदद को आगे आया बॉलीवुड, करोड़ों की सहायता से दिखी इंडस्ट्री की एकजुटता

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button