Uttar Pradeshराजनीति

Akhilesh Yadav on BJP: दलित और अल्पसंख्यक ही हमारे भगवान हैं, पर BJP उनके खिलाफ है

Akhilesh Yadav on BJP: लखनऊ में मंगलवार(9 दिसंबर) को मीडिया से बातचीत के दौरान सपा अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh yadav) ने भाजपा सरकार पर जमकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) में पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) ही भाजपा को हराएगा। भाजपा अल्पसंख्यकों के खिलाफ है। पीडीए ही हमारा भगवान है।  पूर्व सीएम ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए हमारा नारा है… 80 हराओ भाजपा भगाओ। हम भाजपा को यूपी में सभी 80 सीटों पर हराने पर काम कर रहे हैं। यूपी में हारते ही भाजपा केंद्र से गायब हो जाएगी।  

उन्होंने तंज करते हुए कहा कि भाजपा विकसित भारत संकल्प यात्रा कर रही है पर क्या किसानों की आय दोगुनी हो चुकी है? बेरोजगारों को नौकरी मिल चुकी है क्या? ऐसा नहीं हुआ है। हमारा वादा है कि सपा के सहयोग से केंद्र में सरकार आएगी तो बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा।

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि यूपी में निवेश के लिए जो एमओयू हुए थे वो धरातल पर उतरे क्या? हम सबको मिलकर भाजपा को हटाना है। उत्तर प्रदेश में बिजली की समस्या दूर करना भी समाजवादी सरकार की देन है। समाजवादियों को खुशी होगी जब गरीब के बेटे को नौकरी मिलेगी।

ये भी पढ़ें: Lakhimpur News: कमरे में जल रही अंगीठी ने ले ली दो मासूमों की जान, दंपति की हालत गंभीर

“हम जिनको जानते हैं उन्हीं से निमंत्रण लेते हैं”

बिलकिस बानो मामले पर सवाल पूछे जाने पर अखिलेश यादव ने कहा कि हमें भाजपा पर भरोसा नहीं है लेकिन न्यायालय पर हम भरोसा करते हैं जितने लोगों पर सरकार ने झूठा मुकदमा लगाकर जेल भेजा है। हमें भरोसा है सबको न्याय मिलेगा।

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के निमंत्रण पर सवाल पूछे जाने पर कहा कि हम जिनको जानते हैं उन्हीं से निमंत्रण लेते हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें निमंत्रण भेजा गया था।

Follow us on: https://www.facebook.com/HKUPUK

Related Articles

Back to top button