Uttar Pradeshबड़ी ख़बरराजनीतिराज्यराष्ट्रीयवायरल

यूपी में ‘हाथ’ को मिलेगा ‘साइकिल’ का साथ, ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल होंगे अखिलेश

Akhilesh accept invitation:  समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कांग्रेस का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। वह 16 फरवरी को अमेठी या रायबरेली में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने जाएंगे। इसके लिए अखिलेश ने सहमति दे दी है। गौरतलब है कि अखिलेश यादव को यह निमंत्रण कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भेजा था।

मल्लिकार्जुन खरगे ने भेजा था निमंत्रण

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 16 फरवरी को चंदौली के सैयदराजा स्थित नेशनल इंटर कॉलेज में आयोजित होने वाली जनसभा में शामिल होने के लिए अखिलेश यादव को आमंत्रित किया था।

https://twitter.com/AHindinews/status/1754876068094230623?s=20

झारखंड में राहुल ने कही थी यह बात

ऐसे में यूपी में कांग्रेस को सपा का साथ मिलना लगभग कन्फर्म हो गया है। वहीं दरकते इंडी गठबंधन को भी एक आस जगी है। वहीं राहुल गांधी ने भी झारखंड में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि ममता बनर्जी अभी भी इंडी गठबंधन का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा नीतीश कुमार जरूर बीजेपी की ओर चले गए हैं। लेकिन बाकी सभी दल जो इंडी गठबंधन में थे वे गठबंधन के साथ हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बिहार में भी कांग्रेस पार्टी इंडी गठबंधन के साथ ही चुनाव लड़ेगी।

यह भी पढ़ें: Decision on NCP: शरद पवार गुट को झटका, अजीत पवार गुट को मिला एनसीपी का नाम और चिह्न

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।

Related Articles

Back to top button