Delhi NCR

दिल्ली-मुंबई फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, एयर इंडिया के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

फटाफट पढ़ें :

  • दिल्ली–मुंबई फ्लाइट में तकनीकी खराबी आई
  • पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी
  • विमान ने दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की
  • सभी यात्री और क्रू सुरक्षित बाहर निकले
  • फ्लाइट में सवार 337 लोग सुरक्षित रहे

Air India : दिल्ली से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण वापस दिल्ली लौट आई. विमान ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हावई अड्डे पर सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग की.

सोमवार को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान में तकनीकी समस्या सामने आई, जिसके बाद पायलट ने दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी से संपर्क कर इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी. आपात स्थिति की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर सभी जरूरी सुरक्षा और आपदा प्रबंधन इंतजाम सक्रिय कर दिए गए. कुछ समय तक हवा में रहने के बाद विमान ने सुरक्षित रूप से दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग की.

फ्लाइट में सवार 337 लोग सुरक्षित रहे

लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित रूप से विमान से बाहर निकाल लिया गया. इस घटना में किसी के घायल होने या जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है. वहीं, एयर इंडिया के इस विमान में कुल 337 यात्री और क्रू सदस्य सवार थे.

ये भी पढ़ें- नितिन नवीन बने बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष, बिहार सरकार में हैं मंत्री

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button