Ahmedabad Plane Crash : अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान हादसे पर नया खुलासा हुआ है। जांचकर्ताओं ने पाया है कि 12 जून 2025 को बोइंग 787 ड्रीमलाइनर का क्रैश तकनीकी खराबी की वजह से नहीं, बल्कि जानबूझकर किया गया था। इटली के डेली न्यूज पेपर कोरिएरे डेला सेरा (Corriere della Sera) ने नई दिल्ली और वाशिंगटन के बीच हुई ताजा बातचीत से वाकिफ दो सोर्स के हवाले से यह रिपोर्ट दी।
पायलटों में से एक ने फ्यूल बंद किया
जुलाई 2025 में हुए एयरक्राफ्ट हादसे की शुरुआती रिपोर्ट में पाया गया है कि पायलटों में से एक ने इंजन का फ्यूल कंट्रोल स्विच बंद कर दिया था। इससे विमान की पावर चली गई और वह जमीन पर गिर गया। कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डिंग में पायलटों के बीच बातचीत भी दर्ज है- एक पायलट पूछता है, “तुमने (फ्यूल) क्यों बंद किया?” और दूसरे ने जवाब दिया, “मैंने ऐसा नहीं किया। इस हादसे में कैप्टन सुमीत सभरवाल पायलट-इन-कमांड थे और क्लाइव कुंदर को-पायलट।
कैप्टन के पिता ने किया खारिज
नई रिपोर्ट में कहा गया है कि हादसे की ज़िम्मेदारी अभी साफ नहीं है। मुख्य संदिग्ध कैप्टन सुमीत सभरवाल हैं, जिनके बारे में कहा गया कि वे डिप्रेशन से पीड़ित थे। हालांकि, AAIB की शुरुआती जांच के बाद सभरवाल के पिता ने यह आरोप खारिज कर दिए। उन्होंने नई जांच की मांग की और अपने बेटे की मेंटल हेल्थ पर लगी अटकलों को भी नकारा। पिता ने साफ किया कि पर्सनल मुद्दों, जैसे तलाक, की वजह से उन्हें एंग्जायटी या डिप्रेशन नहीं हुआ।
अहमदाबाद प्लेन हादसे में एक बचा
प्लेन अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ सेकंड बाद गिरा, जिसमें 260 लोग मारे गए। इसमें विमान के पैसेंजर और पास के हॉस्टल में मौजूद मेडिकल स्टूडेंट्स शामिल थे। सिर्फ एक पैसेंजर बच पाया। अधिकारियों ने फाइनल रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और अमेरिकी विशेषज्ञों ने इस नतीजे को बड़ी कामयाबी बताया है। DGCA की आधिकारिक रिपोर्ट अभी बाकी है।
ये भी पढ़ें- पाकिस्तानी सेना की खुली पोल, महज़ चार जिलों की सेना है मुनीर आर्मी, संसद में सबूत पेश
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









