
Vande Bharat Food : भारत की सबसे प्रीमियम ट्रेनों में शामिल वंदे भारत ट्रेन को लग्जरी सुविधाओं के लिए जाना जाता है, लेकिन इसके खाने को लेकर यात्रियों की शिकायतें लगातार सामने आती रही हैं। हाल ही में अहमदाबाद से मुंबई जा रही ट्रेन में खाने में कीड़े मिलने की शिकायत ने यात्रियों और रेल प्रशासन दोनों को झकझोर दिया।
यात्रियों की शिकायत और वायरल फोटो
यात्री आदित्य डिडवानिया ने सोशल मीडिया पर शिकायत साझा की। उनके अनुसार, एक ही कोच में कम से कम दो बार खाने में कीड़े पाए गए, जिसके बाद कई यात्रियों ने खाना खाने से इनकार कर दिया। यात्रियों ने फोटो खींचकर रेलवे हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई।
IRCTC ने लिया कड़ा एक्शन
रेल प्रशासन ने तुरंत कदम उठाते हुए M/S ब्रंदावन फूड प्रोडक्ट्स (RK ग्रुप) पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया और कंपनी का कॉन्ट्रैक्ट समाप्त कर दिया। IRCTC ने यह भी कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और स्वच्छता उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
ये भी पढ़ें – ‘आंटी’ कहकर बुलाना पड़ा महंगा, कोर्ट ने 1.8 लाख रुपये का लगाया जुर्माना
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









