West Bangal: दीदी के खिलाफ टिप्पणी के बाद, कांग्रेस प्रवक्ता कौस्तव बागची गिरफ्तार

Share

कांग्रेस नेता और बंगाल से कांग्रेस प्रवक्ता कौस्तव बागची (kaustav bagchi) को पश्चिम बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, उन्हें मध्यरात्रि में करीब साढ़े तीन बजे गिरफ्तार किया गया। कौस्तव बागची को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (CM Mamata Banerjee) के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

आधी रात में गिरफ्तार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शहर के बुरटोला पुलिस थाने की एक बड़ी टीम ने पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर में बागची के आवास पर तड़के करीब साढ़े तीन बजे छापा मारा और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मुख्यमंत्री के खिलाफ कथित टिप्पणी को लेकर बागची के खिलाफ शुक्रवार को बुरतोला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। उन्होंने कहा, ‘हमने कौस्तव बागची को बैरकपुर स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि बागची के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120(बी) (आपराधिक साजिश), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना), 506 (आपराधिक धमकी) और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सीएम बनर्जी का अपमान

कांग्रेस प्रवक्ता पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है। दरअसल, बागची ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी और सागरदिघी उपचुनावों में कांग्रेस की जीत के बाद पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी पर “व्यक्तिगत हमलों” के लिए मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी की कथित तौर पर आलोचना की थी। हालांकि पुलिस की इस कार्रवाई पर कांग्रेस की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

ये भी पढ़ें: सिंदरी से BJP MLA इंद्रजीत महतो के बेटे ने की खुदकुशी, जांच जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *