राजनीतिराष्ट्रीय

अधीर रंजन का स्मृति ईरानी पर पलटवार, बोले- ‘स्मृति ने भी किया राष्ट्रपति मुर्मू का अपमान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर विवादित टिप्पणी को लेकर फसें कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Choudhary) ने अब केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता स्मृति ईरानी पर पलटवार किया है। अधीर रंजन ने आरोप लगाया गया है कि जिस तरह से भाजपा सांसद स्मृति ईरानी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नाम लिया है, वह उनके पद की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला है। उनका कहना है कि जब स्मृति सदन में बोल रही थीं तो राष्ट्रपति, मैडम जैसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया। कांग्रेस नेता ने स्पीकर से मांग की कि ईरानी पर कार्रवाई की जाए।

https://twitter.com/ANI/status/1553042465422077952?s=20&t=uj07RDxztPcJS4ULAId6Pw

अधीर रंजन ने कहा कि सदन में अपने संबोधन के दौरान ईरानी राष्ट्रपति मुर्मू का नाम चिल्ला रही थीं। अधीर रंजन ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को लिखे चिट्ठी में कहा, “जिस तरह से स्मृति ईरानी सदन में राष्ट्रपति महोदया का नाम ले रही थीं, वो उचित नहीं था। बिना माननीय राष्ट्रपति या मैडम या श्रीमती शब्द का इस्तेमाल किए बगैर वह बार-बार ‘द्रौपदी मुर्मू’ चिल्ला रही थीं।”

बता दें अधीर रंजन चौधरी के “राष्ट्रपत्नी” वाले बयान पर लोकसभा में बीजेपी के सांसदों और मंत्रियों ने बवाल मचाया था। स्मृति ईरानी ने चौधरी के साथ-साथ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से माफी की मांग की। जिसपर अधीर ने बिड़ला से यह भी अपील की कि चूंकि सोनिया गांधी का इस विवाद से कोई लेना-देना नहीं है, इसलिए उनके नाम का जिक्र करने वाले पूरे प्रकरण को भी सदन की कार्यवाही से बाहर किया जा सकता है।

स्मृति ईरानी और सोनिया गांधी के बीच हुई थी नोंकझोंक

हालांकि बाद में सांसद के बाहर कथित रूप से सोनिया गांधी और स्मृति ईरानी के बीच नोंकझोंक भी हुई थी। इतना ही नहीं सोनिया गांधी ने स्मृति ईरानी से ‘Dont talk to me’ तक कह दिया। अधीर रंजन ने उसी शाम स्पीकर को लिखी चिट्ठी में कहा था कि -हालात इतने बिगड़ गए थे कि सोनिया गांधी गंभीर रूप से घायल हो सकती थीं।

Related Articles

Back to top button