दिल्ली के रामलीला मैदान में AAP की महारैली का शुभारंभ, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

दिल्ली सरकार में अधिकारियों की नियुक्ति और तबादले को लेकर केंद्र सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश के विरोध में आम आदमी पार्टी की रविवार को रामलीला मैदान में महारैली होगी। इस महारैली के जरिये आप शक्ति प्रदर्शन भी करेगी। खास बात यह है कि आप ने इस महारैली में दूसरे दलों के नेताओं को आमंत्रित नहीं किया गया है। इसमें केवल दिल्ली के लोग शामिल होंगे। महारैली के लिए रामलीला मैदान में भव्य पंडाल लगाया गया है।
दिल्ली में आठ वर्ष से सत्तासीन आप की यह पहली महारैली है। इसे सफल बनाने के लिए पार्टी ने पूरी ताकत झोंक रखी है। महारैली में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल केंद्र सरकार के खिलाफ हुंकार भरेंगे।
ये भी पढ़ें: राजस्थान में Aam Aadmi Party का बढ़ रहा कारवां, टेंपो और रिक्शा चालकों ने ली पार्टी की सदस्यता