Punjabबड़ी ख़बरराज्य

आप सांसद साहनी का बड़ा ऐलान, ITI बीदर को विश्व स्तरीय सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में किया जाएगा अपग्रेड

राज्यसभा सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी ने बीदर कर्नाटक में जोगा सिंह जी कल्याण कर्नाटक पुरस्कार समारोह 2022 में शिरकत की। इस दौरान संबोधन भी किया ।

इस दौरान विक्रमजीत सिंह ने कहा कि इस स्थान का सिख गुरुओं के साथ ऐतिहासिक महत्व है और हमें पंथ रतन जोगा सिंह पर गर्व है।  

आपको बता दे कि राज्यसभा सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी ने कहा कि ITI बीदर को विश्व स्तरीय सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में अपग्रेड किया जाएगा।

साथ ही एमपी ने कहा कि कौशल केंद्र के लिए सभी आवश्यक स्वीकृतियां और अनुमतियां राष्ट्रीय कौशल विकास केंद्र से ली जाएंगी और युवाओं को नवीनतम औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुसार प्रशिक्षित किया जाएगा। स्किलिंग हमारे युवाओं को नवीनतम औद्योगिक रुझानों के बराबर रखने का एकमात्र तरीका है।

सांसद साहनी ने यह भी घोषणा की कि पंजाब के कोई भी 20 छात्र, जो बीदर इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला लेंगे, उन्हें भगत सिंह स्कॉलरशिप फंड से वजीफे के रूप में पूरी फीस दी जाएगी। इस स्कॉलरशिप फंड की शुरुआत सांसद विक्रमजीत सिंह ने पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां और पंजाब के कैबिनेट मंत्री मीत हेयर की चेयरमैनशिप में की है।

Related Articles

Back to top button