अमेरिका जाएंगे AAP विधायक दुर्गेश पाठक, ग्लोबल समिट में देंगे केजरीवाल मॉडल की जानकारी

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राजेंद्रनगर विधानसभा से विधायक दुर्गेश पाठक ग्लोबल समिट में भाग लेने अमेरिका जाएंगे। दुर्गेश पाठक समिट में दिल्ली का प्रतिनिधित्व करेंगे। दुर्गेश पाठक विश्व पटल पर केजरीवाल सरकार के मॉडल को रखेंगे।
प्रतिष्ठित शहरों के कामों पर होती है चर्चा
बता दें कि ग्लोबल समिट का आयोजन अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में किया जा रहा है। इसका आयोजन 19 से 21 सितंबर तक होगा। इसमें दुनिया के 85 देशों के प्रतिनिधि होंगे। समिट यूरोपियन यूनियन और अमेरिकी सरकार करवाती है। इस समिट में विश्व के प्रतिष्ठित शहरों के कामों पर चर्चा होती है।
दुनिया देखेगी दिल्ली का मॉडल
अब पूरी दुनिया दिल्ली के मॉडल को देखेगी। साथ ही साथ दिल्ली में शिक्षा को लेकर जो कार्य किए गए हैं, उसके बारे में दुर्गेश पाठक जानकारी देंगे। खासकर, सरकारी स्कूलों का जो कायाकल्प हुआ है, उसे दुनिया भर से शामिल हुए प्रतिनिधि जान पाएंगे। इस तरह एक बार फिर विश्व पटल पर ना सिर्फ दिल्ली का बल्कि हिंदुस्तान का नाम गूंजेगा।
ये भी पढ़ें: Weather: दिल्ली- एनसीआर में बरसे बादल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, में धीमी से मध्यम बारिश का अनुमान