‘AAP’ प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया बोले- 5 सालों में बीजेपी मुख्यमंत्री बदलने में व्यस्त, 2022 में आप पार्टी की उत्तराखंड में बनेगी पूर्ण बहुमत की सरकार

Share

मसूरी: उत्तराखंड आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया का मसूरी पहुंचने पर आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया। इस मौके पर दिनेश मोहनिया ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने जनता को ठगने का काम किया है।

5 सालों में भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री बदलने में व्यस्त है जबकि प्रदेश का विकास पूरी तरीके से प्रभावित

उन्होंने कहा कि पूर्ण बहुमत की भाजपा की सरकार 5 साल के लिए एक स्थिर मुख्यमंत्री नहीं दे पाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार द्वारा प्रदेश के विकास के लिए कुछ नहीं किया गया है सिर्फ मुख्यमंत्री बदलने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी बेहतर प्रदर्शन करने जा रही है। उन्होंने आप के कार्यकर्ताओं को कहा कि आम आदमी पार्टी का जिंदाबाद के नारे नहीं आम आदमी के जिंदाबाद के नारे लगाने चाहिए।

2022 में आम आदमी पार्टी की उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत की बनेगी सरकार

उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि अगर वह समझते हैं क्या आम आदमी पार्टी प्रदेश का विकास कर सकता है और दिल्ली के मॉडल पर शिक्षा सड़क और रोजगार मुफ्त बिजली पानी दे सकता है तो उत्तराखंड में की जनता आम आदमी पार्टी को वोट दें उन्होंने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं से जनता से संपर्क कर संवाद स्थापित करने के भी निर्देश दिए उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जनता के पास जाएं और आम आदमी पार्टी के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने का काम करें।

2022 में प्रदेश का आम आदमी भारतीय जनता पार्टी को देगा जवाब

आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कहा कि 2022 के चुनाव में आम आदमी पार्टी और भाजपा की टक्कर है और उनको पूरा विश्वास है कि 2022 में उत्तराखंड की जनता आम आदमी पार्टी के हाथों में उत्तराखंड की सत्ता को सौंपी की जिससे कि दिल्ली के तर्ज पर उत्तराखंड का विकास हो सके उन्होंने कहा कि पिछले 70 सालों में देश को कांग्रेस और भाजपा ने लूटने का काम किया है। वहीं उत्तराखंड जनता की भावनाओं से खेलने का काम किया है।

2022 के चुनाव में भाजपा और आम आदमी पार्टी की होगी टक्कर

उन्होंने कहा कि अलग राज्य उत्तराखंड किस लिए बनाया गया था कि पहाड़ी क्षेत्रों का विकास हो सके परंतु विकास की जगह विनाश हो गया है और प्रदेश की जनता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है। आगे उन्होंने कहा कि भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार पूरी तरीके से फेल हो चुकी है वहीं भाजपा मुख्यमंत्री बदलने में व्यस्त है जबकि पिछले 5 सालों में विकास से कोसों दूर हो चुका है। रिपोर्टसुनील सोनकर