Chhattisgarhराज्य

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई कार, चार जवानों की मौत

Dhamtari Road Accident : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें कोबरा बटालियन के चार जवानों की मौत हो गई और एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया. यह हादसा तब हुआ जब जगदलपुर से रायपुर जा रही जवानों की कार, खपरी गांव के बायपास मार्ग पर खड़े ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

हादसा इतना गंभीर था कि कार में सवार जवान खून से लथपथ होकर अंदर फंसे रह गए. स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. अर्जुनी थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. फंसे जवानों को निकालने के लिए गैस कटर का उपयोग किया गया. कड़ी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला गया.

दो अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया

हादसे में दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया. एक जवान गंभीर रूप से घायल है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया.

शहीदों और घायल जवान की जानकारी

इस दुर्घटना में शहीद हुए जवानों की पहचान हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार, एएसआई उमेंद्र सिंह, कांस्टेबल राजकुमार गौड़ और सिविलियन चालक हीरा लाल नागर (पड़रिया, रीवा) के रूप में हुई है. घायल जवान अभिमान राय का इलाज जारी है. बताया गया है कि सभी जवान ड्यूटी से संबंधित काम के लिए रायपुर जा रहे थे.

सड़क किनारे खड़ा ट्रक हादसे की वजह

मौके पर कार के चारों तरफ खून फैला था और वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया था. पुलिस ने शवों को मर्चुरी भेजकर मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी. प्रारंभिक जांच में सड़क किनारे खड़ा ट्रक दुर्घटना का मुख्य कारण पाया गया.

इस हादसे ने सुरक्षा बलों और स्थानीय प्रशासन को झकझोर दिया। चार जवानों की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। अधिकारियों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

ये भी पढ़ें- Mahashivratri 2026 : किस दिन रखा जाएगा महाशिवरात्रि का व्रत, जान लें सही तारीख और नियम

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button