Uttar Pradesh

CM योगी ने गोंडा में लाभार्थियों को बांटे सहायता राशि के चेक और आवास की चाबियां, योजनाओं का लाभ पाकर खिले चेहरे

UP News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोंडा में गौरा और मनकापुर विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया और उन्हें सम्मानित किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को सहायता राशि के प्रतीकात्मक चेक, आवास की चाबियां, आयुष्मान कार्ड के नमूने, स्वीकृति पत्र और अन्य उपहार प्रदान किए. मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने सरकार के प्रति आभार जताया.

कार्यक्रम में आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी राम प्रताप को आयुष्मान कार्ड का नमूना देकर सम्मानित किया गया, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के हाथों कार्ड प्राप्त करना उनके लिए सपने के सच होने जैसा है. इससे पूरे परिवार के इलाज की चिंता दूर हुई है. वहीं, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के तहत संगीता को 85 हजार रुपये का प्रतीकात्मक चेक दिया गया, उन्होंने कहा कि इस आर्थिक सहायता से उन्हें काफी संबल मिला है.

आवास की चाबियां और सहायता

इसी क्रम में घनश्याम और मीना को आवास की चाबियां सौंपी गईं. घनश्याम ने कहा कि मुख्यमंत्री की वजह से उन्हें पक्का मकान मिल सका है और अब उनका परिवार सुरक्षित छत के नीचे रह सकेगा. आजीविका मिशन के तहत रेनू वर्मा को 12 करोड़ रुपये का प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया गया, उन्होंने कहा कि इससे स्वयं सहायता समूह को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी. वहीं, झिनकना देवी को दो लाख रुपये की सहायता का लाभ दिया गया.

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत बीनू पांडेय को स्वरोजगार के लिए एक लाख 19 हजार रुपये का प्रतीकात्मक चेक दिया गया. मुख्यमंत्री स्वदेशी गो संवर्धन योजना के तहत निर्मला देवी को 50 हजार रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया. मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के लाभार्थी रामतीर्थ को भी सम्मानित किया गया.

आत्मनिर्भर बनने का अवसर

इसके अलावा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के लाभार्थी मुस्ताक अहमद को पांच लाख 60 हजार रुपये का प्रतीकात्मक चेक दिया गया. वहीं, लकी सिंह को पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए स्टडी टेबल भेंट की गई. कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों ने कहा कि सरकारी योजनाओं से उन्हें आर्थिक सहायता मिलने के साथ आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी मिल रहा है. सभी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया.

ये भी पढ़ें- दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button