Delhi NCR

रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल गांधी का संदेश, बोले- ‘कनॉट प्लेस आइए, साथ चलते हैं’

Rahul Gandhi : SIR के विरोध में INDIA गठबंधन की रैली आज दिल्ली के रामलीला मैदान में होने जा रही है. रैली को लेकर लोग मैदान में जुटने लगे हैं. इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर लोगों से रैली में शामिल होने और उनके साथ चलने की अपील की है.

राहुल गांधी ने रैली से पहले अपने पोस्ट में लिखा, “दिल्ली, तैयार हो जाओ! वोट बचाओ, देश बचाओ,” उन्होंने आगे लिखा, “कनॉट प्लेस आइए, साथ चलते हैं. या सीधे रामलीला मैदान में मिलते हैं-मगर, आना जरूर है. आज दोपहर 12 बजे.”

राहुल गांधी ने इस संदेश के जरिए लोगों से दोपहर 12 बजे होने वाली रैली में पहुंचने की अपील की है. वहीं, रामलीला मैदान में रैली के लिए लोगों का जुटना शुरू हो गया है.

ये भी पढ़ें- दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button