Cyclone Arnab : उत्तर प्रदेश में चक्रवात अर्नब के प्रभाव से मौसम बदल गया है. 29 और 30 अक्टूबर को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने की आशंका है. मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं, पश्चिमी यूपी में भी तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है.
मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के पूर्वानुमान के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार को बारिश के साथ मौसम खराब रह सकता है. कुशीनगर, महाराजगंज और सिद्धार्थनगर समेत आसपास के क्षेत्रों में चक्रवात का असर देखने को मिल सकता है. लखनऊ और बाराबंकी सहित कुछ अन्य इलाकों में भी गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है.
मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी यूपी के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ बिजली गिरने की आशंका भी है. ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है.
पश्चिमी यूपी में भी बदलेगा मौसम
चक्रवात अर्नब का प्रभाव पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिल सकता है. 29 अक्टूबर को कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है. कुछ इलाकों में बिजली गिरने और 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.
मौसम में बदलाव के साथ तापमान में भी अंतर दर्ज किया गया है. बहराइच और बरेली में न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि फुर्सतगंज में तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा.
बारिश और तेज हवाओं के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में दिन के तापमान में गिरावट आ सकती है. ऐसे में लोगों को अगले दो दिनों तक मौसम विभाग के पूर्वानुमान और स्थानीय चेतावनियों पर नजर रखनी चाहिए.
ये भी पढ़ें- भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर को UAE का बड़ा सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाकर दी बधाई
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









