Mumbai Threat Email : मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े और अन्य अधिकारियों को धमकी भरा ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया है. ईमेल में अभिनेता अमिताभ बच्चन के बंगले और गायक दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को निशाना बनाने की धमकी दी गई है. इसके अलावा मुंबई के एक स्कूल और महालक्ष्मी रेस कोर्स में भी हमले की धमकी दी गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
जानकारी के मुताबिक, 23 अक्टूबर को सुबह 11:31 बजे भेजे गए ईमेल में मुंबई मेयर कार्यालय में रात 3:11 बजे धमाका करने की धमकी दी गई. ईमेल में 31 अक्टूबर को मुंबई के एक स्कूल में ग्रेनेड हमला करने की भी बात कही गई है. इसके अलावा 27 नवंबर को महालक्ष्मी रेस कोर्स में बम धमाके की धमकी दी गई है. ईमेल में खालिस्तान समर्थक नारे का भी उल्लेख किया गया है.
धमकी भरे ईमेल में गायक दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को भी निशाना बनाने की बात कही गई है. दिलजीत का कॉन्सर्ट 27 नवंबर 2026 को मुंबई में आयोजित होने वाला है. वहीं, अभिनेता अमिताभ बच्चन के बंगले को भी निशाना बनाने की धमकी दी गई है.
जांच में नहीं मिली संदिग्ध वस्तु
वहीं, डीसीपी मनीष कलवानिया ने बताया कि बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) को धमकी भरा ईमेल मिला था. जांच के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया. इसके अलावा दादर के स्कूलों को भी धमकियां मिली हैं. पुलिस अब धमकी भरे ईमेल की जांच कर रही है.
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









