Other States

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से मुंबई में हड़कंप, ड्राइवर समेत दो घायल, पुलिस ने शुरू की जांच

Tiger Shroff Firing : मुंबई के जुहू इलाके में रविवार शाम अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग से हड़कंप मच गया. हमलावरों ने उनकी गाड़ी को निशाना बनाकर गोलियां चलाईं. इस दौरान टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए, जबकि उनके ड्राइवर समेत दो लोग घायल हो गए. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. शुरुआती रिपोर्टों में फायरिंग के दौरान तीन से सात राउंड चलने की अलग-अलग जानकारी सामने आई है.

फायरिंग में टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर फिरदौस के हाथ में गोली लगने की जानकारी सामने आई है. वहीं, 35 वर्षीय ऑटो चालक उमेश चौहान भी गोली लगने से घायल हुए. दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. घटना के बाद टाइगर श्रॉफ खुद गाड़ी चलाकर ड्राइवर को अस्पताल ले गए. पुलिस ने ड्राइवर का बयान दर्ज कर लिया है.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना के बाद सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से एक पोस्ट सामने आई, जिसमें हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया. हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस इसकी सत्यता की जांच कर रही है.

फायरिंग की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. घटनास्थल से सबूत जुटाए गए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. पुलिस हमलावरों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है. मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने की भी खबर है.

हमले की खबर मिलने के बाद टाइगर श्रॉफ के पिता जैकी श्रॉफ भी अस्पताल पहुंचे. घटना के बाद अभिनेता की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें- दिल्ली की रामलीला में जलेगा 30 फुट का कॉकरोच वाला पुतला, रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के साथ होगा दहन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button