Punjab News : आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पंजाब में नशे के मुद्दे को लेकर भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल पर बड़ा हमला बोला है, उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल पंजाब को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं और मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार की नशे के खिलाफ चल रही मुहिम को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं.
संजय सिंह ने कहा कि जिस जग्गा सिंह को भाजपा अपना “भाई” बता रही है, उस पर एनडीपीएस सहित 9 मामले दर्ज हैं, उन्होंने दावा किया कि मोहनजीत सिंह पर भी 8 मामले दर्ज हैं, उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों ने गुलजार सिंह पर दबाव बनाकर आम आदमी पार्टी के खिलाफ बयान दिलवाया.
जग्गा सिंह और मोहनजीत सिंह को लेकर उठाए सवाल
आम आदमी पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए संजय सिंह ने कहा कि पंजाब में भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल मिलकर एक साजिश कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार की ओर से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि जग्गा सिंह, मोहनजीत सिंह और गुलजार सिंह को लेकर विपक्षी दल आम आदमी पार्टी सरकार पर आरोप लगा रहे हैं.
संजय सिंह ने कहा कि जग्गा सिंह के खिलाफ 9 मामले दर्ज हैं, जिनमें से चार मामलों में उसे दोषी करार दिया जा चुका है, उन्होंने दावा किया कि उसके खिलाफ नशा तस्करी, अपहरण और दुष्कर्म जैसे मामले भी दर्ज हैं, उन्होंने कहा कि दो ग्राम पंचायतों ने नशे के खिलाफ प्रस्ताव पारित किए थे, जिसके बाद जग्गा सिंह का कथित नशे का कारोबार प्रभावित हुआ.
मोहनजीत सिंह को लेकर भी किया दावा
संजय सिंह ने कहा कि मोहनजीत सिंह ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को काला झंडा दिखाया था, उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल उसे नशे के खिलाफ लड़ने वाले व्यक्ति के रूप में पेश कर रहे हैं, जबकि उसके खिलाफ 8 प्राथमिकी दर्ज हैं.
संजय सिंह ने गुलजार सिंह को लेकर भी विपक्षी दलों पर आरोप लगाए, उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों ने गुलजार सिंह से वीडियो बनवाए और उस पर दबाव बनाया, जिसके बाद उसने आम आदमी पार्टी के खिलाफ बयान दिया, उन्होंने कहा कि पहले वीडियो में गुलजार सिंह ने हरपाल सिंह चीमा या आम आदमी पार्टी का नाम नहीं लिया था, लेकिन बाद के वीडियो में उनका नाम लिया गया.
गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह का उठाया मुद्दा
संजय सिंह ने कहा कि अगर देश में नशा रोकना है तो गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह से आने वाले नशे पर रोक लगानी चाहिए, उन्होंने दावा किया कि गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर 20 हजार करोड़ रुपये की ड्रग्स पकड़ी गई थी. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने इस मामले में अदालत में आरोपियों की जमानत का विरोध किया था और इस मामले को गंभीर बताया था.
पिछली सरकारों पर भी लगाए आरोप
संजय सिंह ने आरोप लगाया कि अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस के शासनकाल में पंजाब में नशे का कारोबार बढ़ा, उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार नशे के खिलाफ कार्रवाई कर रही है और पंजाब को इससे मुक्त करने के लिए अभियान चला रही है, उन्होंने कहा कि विपक्षी दल इस मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं और पंजाब को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं. संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब को बदनाम करने की किसी भी साजिश को सफल नहीं होने देगी और नशे के खिलाफ अपनी मुहिम जारी रखेगी.
ये भी पढ़ें – पंजाब सरकार की पहल से 48 बच्चों ने पूरा किया 48 बच्चों ने पूरा किया कौशल प्रशिक्षण, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









