Punjab

‘गैंगस्टरों पर वार’ का 235वां दिन: पंजाब पुलिस ने 603 ठिकानों पर छापेमारी कर 325 लोगों को किया गिरफ्तार

Punjab News : राज्य में चलाए जा रहे अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 235वें दिन पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के रूप में चिन्हित और मैप किए गए 603 ठिकानों पर छापेमारी की.

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक जंग अभियान की शुरुआत 20 जनवरी, 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा की गई थी. एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष अभियान चला रही हैं.

अब तक कुल संख्या 70,028 पहुंची

अभियान के 235वें दिन पुलिस टीमों ने दो हथियारों सहित 325 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया. इसके साथ ही इस अभियान की शुरुआत से अब तक गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की कुल संख्या 70,028 हो गई है.

इसके अलावा, पुलिस टीमों ने 207 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की. अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 10 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया.

177 नशा तस्कर गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गुप्त रूप से सूचना दे सकते हैं. इसके अलावा अपराध तथा आपराधिक गतिविधियों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी इस हेल्पलाइन के माध्यम से पुलिस के साथ साझा की जा सकती है.

इस बीच, पंजाब पुलिस ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम ‘युद्ध नशों विरूद्ध ’ को 560वें दिन भी जारी रखते हुए 177 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 7.4 किलोग्राम हेरोइन, 101 किलोग्राम भुक्की, 1,192 नशीली गोलियां तथा 5,550 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई.

19 लोग नशामुक्ति उपचार के लिए राजी

इसके साथ ही, पिछले 560 दिनों के दौरान गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या 77,836 तक पहुंच गई है.नशामुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस द्वारा नशे की गिरफ्त में आए लोगों को उपचार और पुनर्वास के लिए प्रेरित करने के प्रयास भी लगातार जारी हैं. इसी कड़ी में पुलिस ने 19 व्यक्तियों को नशामुक्ति एवं पुनर्वास उपचार करवाने के लिए राजी किया.

ये भी पढ़ें – सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर शाहजहांपुर अव्वल, रामपुर को मिला दूसरा स्थान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button