Gangstran Te Vaar : राज्य में चलाए जा रहे अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 234वें दिन पंजाब पुलिस ने आज राज्यभर में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित और मैप किए गए 601 ठिकानों पर छापेमारी की।
‘गैंगस्टरां ते वार’—पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक जंग अभियान पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा 20 जनवरी, 2026 को शुरू किया गया था। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्यभर में विशेष अभियान चला रही हैं।
गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की कुल संख्या
अभियान के 234वें दिन पुलिस टीमों ने 4 हथियारों सहित 261 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही अभियान शुरू होने के बाद अब तक गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की कुल संख्या 69,703 हो गई है। इसके अलावा, 236 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों ने इस कार्रवाई के दौरान 8 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया।
लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर
लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों की गुप्त रूप से रिपोर्ट कर सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों संबंधी सूचना भी दे सकते हैं।
आरोपियों के कब्जे से 1.3 किलोग्राम हेरोइन
इस बीच, पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम ‘युद्ध नशों विरूद्ध’ को 559वें दिन भी जारी रखते हुए आज 81 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से 1.3 किलोग्राम हेरोइन, 530 ग्राम अफीम, 7,359 नशीली गोलियां और 710 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।
नशा मुक्ति एवं पुनर्वास उपचार
इसके साथ ही, महज 559 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 77,690 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 6 व्यक्तियों को नशा मुक्ति एवं पुनर्वास उपचार करवाने के लिए राजी किया है।
ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री सेहत योजना कार्डों के वितरण में पंजाब ने तेज की रफ्तार, जल्द ही जिलों तक पहुंचेंगे 33 लाख कार्ड
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









