Punjab News : ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 228वें दिन पंजाब पुलिस ने राज्य भर में गैंगस्टरों के सहयोगियों के पहचाने गए और मैप किए गए 584 ठिकानों पर छापेमारी की.
उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक जंग है. जिसकी शुरुआत डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा 20 जनवरी, 2026 को की गई थी. एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष कार्रवाइयां कर रही हैं.
अब तक 68,115 गिरफ्तारियां
228वें दिन, पुलिस टीमों ने 250 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरुआत से अब तक कुल 68,115 गिरफ्तारियां हुई हैं. इसके अलावा 232 व्यक्तियों के खिलाफ निवारक कार्रवाई की गई है. पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान नौ फरार अपराधियों (पीओ) को भी गिरफ्तार किया है.
लोग, एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गुप्त रूप से रिपोर्ट कर सकते हैं और अपराध तथा आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना भी दे सकते हैं.
16 लोग नशा मुक्ति के लिए राजी
इस दौरान, पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपना अभियान ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ 553वें दिन भी जारी रखा है. जिसमें आज 76 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और उनके कब्जे से 967 ग्राम हेरोइन, 300 ग्राम अफीम, 7361 नशीली गोलियां और 2650 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है इसके साथ केवल 553 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 77,183 हो गई है. नशा मुक्ति अभियान के हिस्से के रूप में पंजाब पुलिस ने 16 व्यक्तियों को नशा मुक्ति एवं पुनर्वास उपचार करवाने के लिए राजी किया है.
ये भी पढ़ें- यूपी में नशे के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, 2.10 करोड़ की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









