
Punjab News : पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि हमारे आचरण में धर्म को प्रमुखता देना ही जीवन की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि धर्म ही राजनीति को सही दिशा दिखाता है और समाज को एकजुट रखने के लिए धर्म के मूल सिद्धांतों को अपने जीवन और आचरण में अपनाना अत्यंत आवश्यक है।
‘हमारी सामाजिक जिम्मेदारी’ विषय पर संगोष्ठी को किया संबोधित
स्पीकर कुलतार सिंह संधवां रविवार शाम स्वामी संपूर्णानंद ब्रह्मचारी जी के संरक्षण में श्री अमृतेश्वर महादेव मंदिर, सेक्टर-89, मोहाली में सावन माह के रुद्राभिषेक एवं दिव्य पूजन की सम्पूर्णता के अवसर पर आयोजित ‘हमारी सामाजिक जिम्मेदारी’ विषय पर संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।
धर्म के मार्गदर्शन से देश और पंजाब की प्रगति पर जोर
संधवां ने कहा कि जब हमारा आचरण धर्म के मार्गदर्शन को स्वीकार करते हुए सच्चाई, पवित्रता और नैतिक मूल्यों पर आधारित होगा, तब हम न केवल अपने देश को विश्व स्तर पर नंबर एक बनाने में योगदान दे सकेंगे, बल्कि पंजाब को भी पुनः प्रगति और खुशहाली की नई बुलंदियों तक पहुंचा सकेंगे।
भाईचारा और मानवीय मूल्यों को मजबूत करना साझा जिम्मेदारी
उन्होंने कहा कि समाज में आपसी भाईचारा, एकता, सद्भावना और मानवीय मूल्यों को मजबूत करना हमारी साझा सामाजिक जिम्मेदारी है। धर्म के सत्य, सेवा, ईमानदारी और मानवता के सिद्धांतों को अपनाकर ही एक मजबूत और खुशहाल समाज का निर्माण किया जा सकता है।
विधायक कुलवंत सिंह और दीपक बाली भी रहे मौजूद
इस अवसर पर मोहाली के विधायक स. कुलवंत सिंह तथा पंजाब पर्यटन एवं विरासत बोर्ड के सलाहकार दीपक बाली भी स्पीकर कुलतार सिंह संधवां के साथ उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें – श्री श्री रविशंकर से मिले सीएम भगवंत मान, केजरीवाल और मनीष सिसोदिया भी रहे मौजूद
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









