Delhi Metro : दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी है. सोनम वांगचुक के अनशन समाप्त करने के बाद भी CJP ने साफ किया है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा. प्रदर्शनकारी पूरी रात धरना स्थल पर मौजूद रहे. इस दौरान जंतर-मंतर और उसके आसपास कई बार हिंसा की घटनाएं भी सामने आईं. सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने कई मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया है. अब नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को भी अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला लिया गया है.
DMRC ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक हैंडल के जरिए जानकारी दी कि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेगा. इसके साथ ही इस स्टेशन पर इंटरचेंज की सुविधा भी उपलब्ध नहीं होगी. DMRC ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है. नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन दिल्ली रेलवे स्टेशन, आईजीआई एयरपोर्ट समेत कई महत्वपूर्ण स्थानों तक पहुंच के लिए प्रमुख स्टेशन माना जाता है.
नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन भी किया गया बंद
इससे पहले DMRC ने 24 जुलाई, 2026 (शुक्रवार) को 17 मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने की घोषणा की थी. इन स्टेशनों को सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक बंद रखने की जानकारी दी गई थी. हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी. नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन के भी बंद होने के बाद अब बंद रहने वाले मेट्रो स्टेशनों की कुल संख्या 18 हो गई है.
1 लोक कल्याण मार्ग
- राजीव चौक
- पटेल चौक
- रामकृष्ण आश्रम मार्ग
- बाराखंभा रोड
- सुप्रीम कोर्ट
- सेवा तीर्थ
- जनपथ
- मंडी हाउस
- सेंट्रल सेक्रेटेरिएट
- ITO
- दिल्ली गेट
- इंद्रप्रस्थ
- खान मार्केट
- जोर बाग
- शिवाजी स्टेडियम
- झंडेवालान
- नई दिल्ली
ये भी पढ़ें- Punjab Education : पहली से 12वीं तक AI बनेगा मुख्य विषय, 31.5 लाख छात्रों को मिलेगा फायदा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप








