Delhi NCRराज्य

सोनम वांगचुक को हटाने पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- ‘कार्रवाई बेहद निंदनीय

Sonam Wangchuk News : दिल्ली के जंतर-मंतर पर 21 दिनों से भूख हड़ताल कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को शनिवार (18 जुलाई) को प्रदर्शन स्थल से हटाकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस कार्रवाई के बाद अब राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है.

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने सोनम वांगचुक को अस्पताल भेजे जाने को लेकर सरकार और दिल्ली पुलिस पर निशाना साधा है, उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए इस कार्रवाई को निंदनीय बताया. अखिलेश यादव ने कहा कि सोनम वांगचुक को बल प्रयोग कर अनशन स्थल से हटाया गया, उन्होंने दावा किया कि इस घटना की जानकारी देश और दुनिया में तेजी से फैल गई है और लोगों में चिंता है.

चिकित्सा निगरानी को लेकर उठाए सवाल

सपा प्रमुख ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए मांग की कि इस मामले में सादी वर्दी में शामिल लोगों की पहचान सार्वजनिक की जाए, उन्होंने यह भी कहा कि सोनम वांगचुक का इलाज न्यायिक निगरानी में होना चाहिए.

अखिलेश यादव ने कहा कि सोनम वांगचुक का जीवन मानवता, पर्यावरण संरक्षण, लोकतांत्रिक मूल्यों, युवाओं की प्रेरणा और विज्ञान के क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है.

बीजेपी सरकार पर लगाया आरोप

अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इस कार्रवाई से देश की लोकतांत्रिक और मानवीय छवि को नुकसान पहुंचा है, उन्होंने बीजेपी पर संवाद की जगह विवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया, उन्होंने कहा कि बीजेपी ने कभी महात्मा गांधी और उनके गांधीवादी तरीकों में विश्वास नहीं किया. अखिलेश यादव ने दावा किया कि सरकार की नीतियां लोगों के बीच दूरी पैदा करने वाली हैं, उन्होंने आगे कहा कि नई पीढ़ी डिजिटल माध्यमों से अपनी आवाज उठाने में सक्षम है और वैचारिक बदलाव की प्रक्रिया लगातार जारी है.

ये भी पढ़ें- गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 5 संदिग्ध गिरफ्तार, जांच में कई खुलासे

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button