राष्ट्रीयविदेश

ईरान के हमले से दहला होर्मुज, जहाज पर थे 11 भारतीय सवार, भारत का आया बड़ा रिएक्शन

Iran Hormuz Conflict : होर्मुज स्ट्रेट में एक कमर्शियल जहाज पर हुए हमले के बाद भारत ने सख्त प्रतिक्रिया दी है। ओमान तट के पास हुए इस हमले में GFS Galaxy नामक जहाज पर 11 भारतीय नागरिक मौजूद थे। भारत सरकार ने बताया कि इनमें से 10 भारतीय सुरक्षित निकल गए हैं, जबकि एक व्यक्ति अभी भी लापता है। विदेश मंत्रालय ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि ओमान स्थित भारतीय दूतावास हालात पर लगातार नजर रखे हुए है और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर राहत व बचाव कार्य में सक्रिय रूप से सहयोग कर रहा है।

MEA ने की हमले की कड़ी निंदा

विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि, भारत ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज़ GFS Galaxy पर हुए हमले की सख्त निंदा करता है। मंत्रालय के अनुसार जहाज पर मौजूद 11 भारतिय में से 10 को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि एक भारतीय नागरिक अब भी लापता है। MEA ने बताया कि ओमान में भारतीय दूतावास लगातार हालात पर नज़र रखे हुए है और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर खोज व बचाव अभियान में सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे है। भारत ने इस सहयोग के लिए ओमान सरकार का आभार भी व्यक्त किया है।

भारत ने तनाव कम करने की अपील की

भारत ने क्षेत्र में लगातार कमर्शियल जहाजों पर हो रहे हमलों को गंभीर चिंता का विषय बताया है। विदेश मंत्रालय ने दोनों पक्षों से तुरंत तनाव को कम करने के लिए समाधान खोजने की अपील की है। मंत्रालय के बयान में कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों पर व्यावसायिक जहाजों और नागरिक ढांचे को निशाना बनाना बंद होना चाहिए। साथ ही, अंतराष्ट्रीय कानून के तहत समुद्री व्यापार और नौवाहन को बिना किसी रूकावट के जल्द बहाल किया जाना जरूरी है।

ईरान ने जहाज पर फायरिंग के बाद बंद किया होर्मुज स्ट्रेट

यह घटना ऐसे समय पर घटित हुई है जब ईरान और अमेरिका के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। ईरान ने दावा किया कि उसकी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉप्स IRGC ने साइप्रस के झंडे वाले एक कंटेनर जहाज़ पर कार्रवाई की। क्योंकि वह कथित तौर पर निर्धारित समुद्री मार्ग की बजाय दूसरे रास्ते से गुजर रहा था। IRGC का कहना है कि कई जहाज़ों को तय शिपिंग कॉरिडोर से गुजरने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन उन्होंने निर्देशों का पालन नहीं किया। ईरान ने इस फायरिंग को चेतावनी स्वरूप की गई कार्रवाई बताया और इसके बाद होर्मुज स्ट्रेट को अगली सूचना तक बंद करने की घोषणा की

अमेरिका ने बताया नागरिक जहाज पर हमला

अमेरिकी सेंट्रल कमांड CENTCOM ने इस घटना को एक नागरिक कमर्शियल जहाज पर सीधा हमला बताया है। उनके अनुसार, हमले में जहाज के इंजन रूम को गंभीर नुकसान पहुंचा, जिससे आग लग गई और चालक दल को जहाज छोड़कर लाइफबोट के जरिए बाहर निकलना पड़ा। अमेरिका का कहना है कि इस हमले में एक नागरिक क्रू सदस्य लापता है।

ये भी पढ़ें- अमेरिका ने 140 सैन्य ठिकानों पर गिराए बम, ईरान ने 5 देशों पर दागी मिसाइलें-ड्रोन, फिर जल उठा मिडिल ईस्ट

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button