Bathroom Mistakes : वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में बाथरूम वह स्थान माना जाता है जहां नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव अधिक हो सकता है. इसी कारण यहां साफ-सफाई और रखी जाने वाली चीजों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है.
वास्तु मान्यताओं के मुताबिक बाथरूम में गिले कपड़े लंबे समय तक नहीं रखने चाहिए. ऐसा करने से घर की सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित होने की बात कही जाती है और इसका असर जीवन पर पड़ सकता है.
इसी तरह बाथरूम के फर्श या ड्रेन एरिया में पड़े बाल भी वास्तु दोष का कारण माने जाते हैं. इन्हें समय पर साफ न करने से नकारात्मक प्रभाव बढ़ने की मान्यता है.
टूटा हुआ या दरार वाला शीशा बाथरूम में रखना अशुभ माना जाता है. इससे स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति पर नकारात्मक असर पड़ने की बात कही जाती है.
वास्तु के अनुसार बाथरूम में खाली बाल्टी रखना भी ठीक नहीं माना जाता. इसे आर्थिक परेशानियों से जोड़ा जाता है. साथ ही टपकते नलों को तुरंत ठीक कराने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इन्हें धन हानि का संकेत माना जाता है.
इसके अलावा इस्तेमाल किए गए टूथब्रश, खाली शैंपू की बोतलें और अन्य बेकार चीजें भी बाथरूम में नहीं रखनी चाहिए. मान्यता है कि इससे घर की ऊर्जा असंतुलित हो सकती है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। हिन्दी ख़बर एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें – दिल्ली में ISI के निर्देश पर काम करने वाले 4 आतंकी गिरफ्तार, बड़े हमले की थी तैयारी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









