नोएडा। थाना सेक्टर-20 पुलिस ने घरों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान, चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, एक चोरी की मोटरसाइकिल, ₹20,570 नकद, दो अवैध चाकू और अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 4 जुलाई 2026 को लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट, सेक्टर-29 नोएडा के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
क्या-क्या हुआ बरामद
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से बरामद सामान में शामिल हैं—
सेक्टर-19 स्थित मकान से चोरी की गई स्टील की टोटियां
₹20,570 चोरी की नकदी
एक चोरी की मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर DL5SCK0198)
चोरी में प्रयुक्त प्लास कटर, लोहे का रिंच, लोहे का कटर, सब्बल और छैनी
दो अवैध चाकू
कई थानों की चोरी का खुलासा
पुलिस ने बताया कि बरामद नकदी विभिन्न चोरी के मामलों से संबंधित है—
थाना सेक्टर-24 के मुकदमा संख्या 282/2026 से संबंधित ₹4,500
थाना सेक्टर-24 के मुकदमा संख्या 245/2026 से संबंधित ₹4,000
थाना सेक्टर-39 के मुकदमा संख्या 203/2026 से संबंधित ₹12,070
इसके अलावा बरामद मोटरसाइकिल दिल्ली के सीमापुरी थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी।
पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में मोबाइल और लैपटॉप चोरी की घटनाओं को भी अंजाम दिया था। उन चोरी की वारदातों से मिले रुपये खर्च किए जा चुके हैं। इन घटनाओं के संबंध में थाना सेक्टर-39 में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों के अन्य आपराधिक नेटवर्क और पुराने मामलों की भी जांच कर रही है।
गिरफ्तार आरोपी
1. फिरोज उर्फ बब्लू पुत्र रहीश
मूल निवासी: ग्राम हिरौली, थाना खुर्जा, बुलंदशहर
वर्तमान पता: सेक्टर-93, थाना फेज-2, गौतमबुद्धनगर
उम्र: लगभग 29 वर्ष
शिक्षा: कक्षा 3 तक
पेशा: दिल्ली-एनसीआर में ओला-उबर टैक्सी चालक
2. आशीष पुत्र गुडविल
मूल निवासी: सुभाष नगर, बरेली
वर्तमान पता: ग्राम छलेरा, सेक्टर-44, नोएडा
उम्र: लगभग 38 वर्ष
शिक्षा: स्नातक
पेशा: टैक्सी चालक
पुलिस ने क्या क्या बरामद किया
सेक्टर-19 से चोरी की गई स्टील की टोटियां
₹20,570 नकद, चोरी की एक मोटरसाइकिल (DL5SCK0198), चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, प्लास नुमा कटर, टोटी तोड़ने वाला लोहे का रिंच, लोहा काटने वाला कटर, लोहे का सब्बल, लोहे की छैनी, 2 अवैध चाकू
आपराधिक इतिहास
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी पहले भी चोरी, लूट, अवैध हथियार और अन्य गंभीर मामलों में कई बार जेल जा चुके हैं। फिरोज उर्फ बब्लू के खिलाफ गौतमबुद्धनगर और दिल्ली में चोरी, लूट, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और आबकारी अधिनियम सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। आशीष के खिलाफ भी गौतमबुद्धनगर के विभिन्न थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट और अन्य आपराधिक मामलों के कई मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस का बयान
थाना सेक्टर-20 पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। इनके अन्य साथियों और चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। बरामद सामान के आधार पर अन्य मामलों की जांच भी की जा रही है।









