बिज़नेस

आज 14 और 19 किलो गैस सिलेंडर कितने का मिलेगा? यहां देखें अपने शहर का ताजा रेट

LPG Price Today : महंगाई के बीच एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतें आम लोगों के घरेलू बजट पर सीधा असर डालती हैं. 29 जून 2026 को भी तेल कंपनियों ने घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. यानी आज ग्राहकों को गैस सिलेंडर पहले से लागू कीमतों पर ही मिलेगा.

पिछले महीने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी, जिससे रसोई का खर्च बढ़ गया. ऐसे में उपभोक्ताओं को अब इस बात का इंतजार है कि गैस सिलेंडर के दाम में राहत कब मिलेगी.

शहर अनुसार घरेलु गैस सिलेंडर (14 किलो) का दाम

दिल्ली- ₹942
मुंबई- ₹941.50
कोलकाता- ₹968
चेन्नई- ₹957.50
लखनऊ- ₹979.50
पटना- ₹1,031.50

शहर अनुसार कमर्शियल गैस सिलेंडर (19 किलो) का दाम

दिल्ली- ₹3,113.50
मुंबई- ₹3,067.50
कोलकाता- ₹3,255.50
चेन्नई- ₹3,283
लखनऊ- ₹3,236

जून में घरेलू सिलेंडर महंगा हुआ था

भारत अपनी एलपीजी जरूरतों के लिए काफी हद तक आयात पर निर्भर है. ऐसे में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव का असर घरेलू बाजार पर भी पड़ता है. बीते कुछ समय में मिडिल ईस्ट में तनाव और सप्लाई को लेकर बनी चिंताओं के कारण गैस की कीमतों पर दबाव बना रहा, जिसके चलते जून में घरेलू सिलेंडर महंगा हुआ था.

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी

हालांकि हाल के दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में कुछ नरमी देखने को मिली है. यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में यही स्थिति आगे भी बनी रहती है, तो भविष्य में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में राहत मिलने की संभावना बन सकती है. फिलहाल तेल कंपनियों की ओर से कीमतों में बदलाव को लेकर कोई नया संकेत नहीं दिया गया है.

आपको बता दें कि अपने शहर में एलपीजी सिलेंडर की मौजूदा कीमत जानने के लिए उपभोक्ता इंडेन, HP गैस और भारत गैस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ताजा रेट देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें- फ्रांस में भीषण गर्मी का कहर, हीटवेव से 1000 से ज्यादा लोगों की मौत, 16 देशों में रिकॉर्डतोड़ गर्मी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button