शिक्षा

UPSC ने निकाली बंपर भर्तियां! केंद्र सरकार में नौकरी पाने का सुनहरा मौका

UPSC Recruitment : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में सीधी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह अवसर उन उम्मीदवारों के लिए खास है जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। ऑनलाइन आवेदन 27 जून 2026 से शुरू हो चुके हैं और इच्छुक अभ्यर्थी 17 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

पदों के लिए योग्यता और अनुभव

इस भर्ती अभियान के तहत कई अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों में पद भरे जाएंगे। इसमें कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, आयुष मंत्रालय, नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA), कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI), रक्षा मंत्रालय और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय जैसे विभाग शामिल हैं। अलग-अलग पदों के लिए योग्यता और अनुभव की शर्तें भी अलग-अलग निर्धारित की गई हैं, इसलिए उम्मीदवारों को अपनी पात्रता के अनुसार ही आवेदन करना होगा।

असिस्टेंट प्रोफेसर जैसे कई पद

इन पदों में ज्वाइंट डायरेक्टर, मेडिकल ऑफिसर/रिसर्च ऑफिसर (सिद्धा), एरोनॉटिकल ऑफिसर, लीगल ऑफिसर, कंपनी प्रॉसिक्यूटर, डिप्टी सुपरिंटेंडिंग आर्कियोलॉजिस्ट, सीनियर फोटोग्राफिक ऑफिसर, फोटोग्राफिक ऑफिसर, स्टोर ऑफिसर, स्पेशलिस्ट ग्रेड-III और असिस्टेंट प्रोफेसर जैसे कई पद शामिल हैं।

ORA पोर्टल पर जाकर करें आवेदन

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। उम्मीदवारों को यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट या ऑनलाइन रिक्रूटमेंट एप्लीकेशन (ORA) पोर्टल पर जाकर आवेदन करना होगा। नए उम्मीदवारों को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा, उसके बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरना होगा।

पूरे फॉर्म को अच्छे से जांच लें

फॉर्म भरते समय सभी जानकारी ध्यान से और सही तरीके से भरना जरूरी है। इसके बाद आवश्यक दस्तावेज निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करने होंगे। आवेदन जमा करने से पहले पूरे फॉर्म को अच्छे से जांच लें और फिर सबमिट करें। भविष्य के लिए कन्फर्मेशन पेज का प्रिंट सुरक्षित रखना भी जरूरी है।

उम्मीदवारों को दी जाती है सलाह

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें, क्योंकि आखिरी समय में वेबसाइट पर अधिक लोड के कारण तकनीकी समस्या आ सकती है। आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ना आवश्यक है, ताकि पात्रता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और अन्य नियमों की पूरी जानकारी मिल सके।

ये भी पढ़ें- मुंशी और महिला पुलिसकर्मी का रोमांस, सोशल मीडिया पर Video Viral

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button