Delhi NCR

मुंडका फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा, सेप्टिक टैंक बना मौत का जाल, 3 मजदूरों की मौत, एक को बचाने उतरे थे दो

Mundka Three Labourers Died : पश्चिमी दिल्ली के मुंडका औद्योगिक क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां एक फैक्ट्री के सेप्टिक टैंक में उतरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि टैंक में जहरीली गैस होने के कारण तीनों मजदूर बेहोश हो गए और उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

एक को बचाने उतरे थे मजदूर

जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री नंबर 93/8 में सबसे पहले एक मजदूर सफाई के लिए सेप्टिक टैंक में उतरा था। वह अंदर जाते ही जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गया। उसे बचाने के लिए दो अन्य मजदूर भी एक-एक कर टैंक में उतरे, लेकिन वे भी गैस की वजह से बाहर नहीं निकल सके।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दमकल विभाग ने दो गाड़ियां भेजकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और तीनों मजदूरों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम

मृतकों की पहचान अरुण (38), संदीप (32) और चांद (42) के रूप में हुई है। सभी सुल्तानपुरी क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास की फैक्ट्रियों में काम करने वाले लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि जहरीली गैस के कारण दम घुटने से यह हादसा हुआ है।

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र TET पेपर लीक, रद्द हुई कल होने वाली परीक्षा, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button