Punjab

पंजाब सरकार ने सरकारी कार्यालयों का समय फिर से सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक किया, 1 जुलाई से लागू होंगे नए आदेश

Punjab News : पंजाब सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों और संस्थानों का कार्यालय समय पहले की तरह सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कार्यालय समय में यह बदलाव 1 जुलाई 2026 से लागू होगा।

उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए 25 मई 2026 से सरकारी कार्यालयों का समय अस्थायी रूप से सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित किया गया था। यह व्यवस्था 30 जून 2026 तक प्रभावी रहेगी।

ये भी पढ़ें- बेअदबी के दोषियों को 15 साल तक शरण देने वालों को संगत कभी माफ नहीं कर सकती- सीएम मान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button