Punjabक्राइमराज्य

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने मई में रिश्वतखोरी के 6 मामलों में 8 सरकारी कर्मचारियों को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Punjab News : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अपने अभियान के तहत मई माह के दौरान 6 अलग-अलग ट्रैप मामलों में रिश्वत लेते हुए 8 सरकारी  कर्मचारियों को रंगे हाथों काबू करने में सफलता हासिल की है.

यह जानकारी साझा करते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि ब्यूरो ने इस अवधि के दौरान सरकारी कर्मचारियों और विभिन्न क्षेत्रों में फैले भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए लगातार सख्त प्रयास किए हैं.

14 आरोपियों के खिलाफ 4 आपराधिक मामले दर्ज

प्रवक्ता ने बताया कि ब्यूरो ने पिछले महीने विभिन्न सक्षम अदालतों में 19 विजिलेंस मामलों से संबंधित चालान प्रस्तुत किए हैं, उन्होंने आगे बताया कि 14 आरोपियों, जिनमें 8 सरकारी कर्मचारी भी शामिल हैं, के खिलाफ 4 आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं.

3 से 5 वर्ष तक का कारावास और जुर्माना

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने कहा कि पिछले महीने विभिन्न सक्षम अदालतों ने ब्यूरो द्वारा जांच और पैरवी किए गए रिश्वतखोरी के दो मामलों में निर्णय सुनाए हैं. इन मामलों में कुल 8 व्यक्तियों को दोषी ठहराया गया. अदालतों ने दोषियों को 3 वर्ष से 5 वर्ष तक के कारावास की सजा सुनाने के साथ-साथ 10,000 रुपये से 28,000 रुपये तक का जुर्माना भी लगाया है.

ये भी पढ़ें – ₹5 गुटखा में 5 लाख की केसर का दावा: शाहरुख, अजय और टाइगर को नोटिस, कोर्ट में तलब

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button