Delhi NCRमौसम

दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, पश्चिमी विक्षोभ के असर से जल्द मिलेगी राहत

Delhi NCR Weather Update : दिल्ली-NCR में गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. पिछले कुछ दिनों में तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है. जिससे दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाओं का असर महसूस किया जा रहा है.

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून 25 से 30 जून के बीच दिल्ली-एनसीआर पहुंच सकता है. इसके साथ ही नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद में भी बारिश की संभावना है.

42 से 44 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम

11 और 12 जून को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. हवा की गति 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आने की संभावना हैं. इसे देखते हुए IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग ने बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है. तेज धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और हल्के सूती कपड़े पहनने की सलाह दी गई है.

ये भी पढ़ें- ‘पेड्डी’ में जाह्नवी का लुक बना बहस का मुद्दा, कपड़ों को लेकर सोशल मीडिया पर हुई ट्रोल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button