Punjab News : राज्य में चलाए जा रहे निर्णायक अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार वार’ के 138वें दिन पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित और मैप किए गए 541 ठिकानों पर छापेमारी की.
उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार वार’ पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए चलाया जा रहा एक निर्णायक अभियान है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी, 2026 को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा की गई थी. एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्यभर में विशेष अभियान चला रही हैं.
11 हथियारों सहित 281 व्यक्ति गिरफ्तार
अभियान के 138वें दिन पुलिस टीमों ने 11 हथियारों सहित 281 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिसके साथ इस अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या बढ़कर 34,813 हो गई है.
इसके अतिरिक्त, 74 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की गई, जबकि 20 व्यक्तियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया. कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने 2 भगोड़े अपराधियों (पीओ) को भी गिरफ्तार किया.
2.3 किलोग्राम हेरोइन बरामद
लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गोपनीय रूप से सूचना दे सकते हैं. इसके अलावा अपराध और आपराधिक गतिविधियों से संबंधित सूचनाएं भी साझा की जा सकती हैं.
इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के विरुद्ध अपने अभियान ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ को 463वें दिन भी जारी रखते हुए 66 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया. उनके कब्जे से 2.3 किलोग्राम हेरोइन, 279 नशीली गोलियां तथा 3,450 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई.
नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाई
इसके साथ ही केवल 463 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या बढ़कर 67,121 हो गई है.नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने 5 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने तथा पुनर्वास उपचार करवाने के लिए भी प्रेरित किया.
ये भी पढ़ें- ‘पेड्डी’ में जाह्नवी का लुक बना बहस का मुद्दा, कपड़ों को लेकर सोशल मीडिया पर हुई ट्रोल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप








