Lucknow Airport News : लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने एक यात्री के पास से बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया है. यह यात्री बैंकॉक से मस्कट के रास्ते लखनऊ पहुंचा था.
कस्टम अधिकारियों के मुताबिक, ग्रीन चैनल से बाहर निकलते समय यात्री की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर उसे रोककर जांच की गई. जांच के दौरान उसके ट्रॉली बैग की तलाशी ली गई, जिसमें 13 पैकेट मिले. इन पैकेटों में हाइड्रोपोनिक गांजा (मारिजुआना) छिपाकर रखा गया था.
कुल वजन 10.397 किलोग्राम पाया गया
अधिकारियों द्वारा की गई जांच में बरामद मादक पदार्थ का कुल वजन 10.397 किलोग्राम पाया गया. कस्टम विभाग के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत करीब 10.39 करोड़ रुपये है. प्रारंभिक जांच में जब्त पदार्थ के मारिजुआना होने की पुष्टि हुई है.
एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार
मामले में कस्टम विभाग ने आरोपी यात्री को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही जांच एजेंसियां इस तस्करी से जुड़े संभावित अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क और अन्य संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी हैं. वहीं, अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है.
ये भी पढ़ें- लोनधारकों के लिए बड़ी खबर, RBI ने Repo Rate में नहीं किया कोई बदलाव, महंगाई बढ़ने की जताई आशंका
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









