
Noida News : पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फेज-1 पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोबाइल चोरी करने वाले 02 अभियुक्तों और 01 बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त नोएडा साद मियां खान के निर्देश, अपर पुलिस उपायुक्त मनीषा सिंह के कुशल निर्देशन तथा सहायक पुलिस आयुक्त द्वितीय नोएडा अनिल कुमार पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थाना फेज-1 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई।
उप निरीक्षक अमित कुमार व उनकी टीम ने 5 जून 2026 को सुबह करीब 03:10 बजे सेक्टर-14 स्थित गंदे नाले की पटरी, थाना फेज-1 क्षेत्र से मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी के मोबाइल फोन, मोबाइल खोलने के उपकरण, लैपटॉप तथा दो अवैध चाकू बरामद किए गए। बरामद माल की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है।
गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में थाना फेज-1 पर मु0अ0सं0-262/2026, धारा 317(2)/317(5) बीएनएस एवं 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
भीड़भाड़ वाले इलाकों का बनाते थे निशाना
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दिल्ली, नोएडा, एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में भीड़भाड़ वाले इलाकों तथा रेड लाइट चौराहों को निशाना बनाते थे। गिरोह में शामिल बाल अपचारी चलती गाड़ी के सामने आकर चोट लगने का नाटक करता था और जोर-जोर से चिल्लाता था। जब वाहन चालक गाड़ी से उतरकर देखने लगता था, तभी आरोपी गोलू दूसरी तरफ से वाहन का शीशा या दरवाजा खोलकर मोबाइल चोरी कर फरार हो जाता था।
इसके अलावा गिरोह राहगीरों की जेब से मोबाइल चोरी करने, स्नैचिंग करने और पीजी व बंद पड़े मकानों में चोरी करने में भी माहिर था। जो मोबाइल आसानी से बिक जाते थे उन्हें सस्ते दामों में बेच दिया जाता था, जबकि जो फोन नहीं बिकते थे उनके लॉक आरोपी पवन लैपटॉप की मदद से तोड़ देता था और बाद में उनके पार्ट्स अलग-अलग बेच देता था। चोरी से मिले पैसों से आरोपी अपना खर्च चलाते और मौज-मस्ती करते थे।
सैकड़ों वारदातों को दे चुके हैं अंजाम
पुलिस के अनुसार आरोपी नोएडा, दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में सैकड़ों मोबाइल चोरी और स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस और जनता से बचने तथा पकड़े जाने की स्थिति में इस्तेमाल के लिए वे अपने पास अवैध चाकू भी रखते थे।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1. पवन पुत्र वैधनाथ
निवासी- गली नंबर 2, नया बांस गांव, सेक्टर-15, थाना फेज-1 नोएडा, गौतमबुद्धनगर
उम्र- 40 वर्ष
2. गोलू पुत्र विकास
निवासी- गली नंबर 2, नया बांस गांव, थाना फेज-1 नोएडा, गौतमबुद्धनगर
उम्र- 20 वर्ष
3. एक बाल अपचारी
अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास
पवन
- मु0अ0सं0 262/2026, धारा 317(2)/317(5) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना फेज-1 नोएडा
गोलू
- मु0अ0सं0 262/2026, धारा 317(2)/317(5) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना फेज-1 नोएडा
- मु0अ0सं0 257/2026, धारा 305(A)/317(2)/317(5) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना फेज-1 नोएडा
बाल अपचारी
- मु0अ0सं0 262/2026, धारा 317(2)/317(5) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना फेज-1 नोएडा
- मु0अ0सं0 257/2026, धारा 305(A)/317(2)/317(5) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना फेज-1 नोएडा
बरामदगी का पूरा विवरण
- 01 एचपी कंपनी का काला लैपटॉप
- 11 सैमसंग मोबाइल फोन
- 10 रेडमी मोबाइल फोन
- 10 वीवो मोबाइल फोन
- 09 एप्पल आईफोन
- 04 रियलमी मोबाइल फोन
- 04 एमआई मोबाइल फोन
- 04 मोटोरोला मोबाइल फोन
- 02 सोनी एक्सपीरिया मोबाइल फोन
- 02 नोकिया मोबाइल फोन
- 02 टेक्नो मोबाइल फोन
- 01 ओप्पो मोबाइल फोन
- 01 नारजो मोबाइल फोन
- 01 कार्बन मोबाइल फोन
- 01 एचएमडी मोबाइल फोन
- 01 मोबी स्टार मोबाइल फोन
- 01 इनवोमी मोबाइल फोन
- 01 स्टॉप एट नथिंग मोबाइल फोन
- 01 कूलपैड मोबाइल फोन
- 01 इनफिनिक्स मोबाइल फोन
- 06 टूटे हुए मोबाइल फोल्डर
- 05 धातु की चिमटी
- 14 विभिन्न प्रकार के पेचकस
- 01 मिनी ग्राइंडर (WL-800)
- 01 छोटी रेती
- 01 नुकीला प्लास
- 01 वायर कटर
- 01 लगभग दो मीटर लंबी काले-लाल रंग की केबल
- 02 अवैध चाकू
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
- उप निरीक्षक अमित कुमार
- उप निरीक्षक हिमांशु कुमार
- उप निरीक्षक रवि यादव
- उप निरीक्षक धुर्वेन्द्र सिंह
- उप निरीक्षक नरेश पाल सिंह
- हेड कांस्टेबल 483 दीपक कुमार
थाना फेज-1 पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य मामलों और चोरी के मोबाइल फोन के नेटवर्क की जांच कर रही है।









