Biharबड़ी ख़बरराज्य

मुजफ्फरपुर अग्निकांड: सिर्फ 5 नहीं 20 से अधिक लोगों की हुई है मौत, परिजनों ने शव छिपाने का लगाया आरोप

Muzaffarpur Fire News : बिहार के मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा इलाके में स्थित प्रसाद हॉस्पिटल में गुरुवार तड़के लगी भीषण आग ने अब तक 5 जिंदगियां खत्म कर दी है। अस्पताल के पांचवीं मंजिल पर आईसीयू में लगी भीषण आग में 20 से अधिक लोगों के घायल होने की भी खबर सामने आई है। हालांकि इस हादसे में परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि इस हादसे में सिर्फ 5 नहीं बल्कि 20 से अधिक लोगों की मौत हुई है और उनके शवों को छिपाया गया है।

पहले से बंद थी लिफ्ट

इस घटना में प्रत्यक्षदर्शियों के चौंकाने वाले बयान सामने आए हैं। घटनास्थल पर मौजूद एक युवक ने कहा कि वहां की लिफ्ट पहले से ही बंद थी। उसने ताला तोड़कर लोगों को बाहर निकाला। उसने बताया कि अस्पताल के कमरे का गेट तोड़कर उसने हवा आने के लिए रास्ता बनाया। 

खुद से बाहर निकल रहे थे मरीज

एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि सुबह 3 बजे हल्ला होने की आग लग गई आग गई। जिसके बाद वो भागते भागते आईसीयू में पहुंचा। जहां उसने देखा कि अस्पताल के सारे भाग रहे हैं और मरीज खुद से ही बाहर निकल रहे हैं। अस्पताल का कोई भी स्टाफ उनकी मदद नहीं कर रहा है। आग के धुआं इतना था कि हमलोग अंदर नहीं जा सकते थे।

20 से अधिक लोगों की मौत का दावा

इसके अलावा अन्य लोगों का कहना है कि इस घटना में सिर्फ 5 नहीं बल्कि 20 से अधिक लोगों की मौत हुई है। क्योंकि आईसीयू में उस वक्त करीब 25 मरीज भर्ती थे जब ये घटना हुई। वहीं घटना के समय अस्पताल में मौजूद परिजनों का कहना है कि उनके परिजन के शव गायब कर दिए गए हैं, जिसकी उन्हें अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने अपने परिजन को 31 मई की रात में भर्ती कराया था। 

ये भी पढ़ें – यूपी में फिर नौतपा का रुकेगा कदम, पश्चिमी विक्षोभ से आंधी-बारिश की संभावना

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button