
Jharkhand News : अगर बहन-बेटियां बाहर किसी इंसान रूपी गिद्धों की शिकार होती हैं तो उन्हें अपने भाई या पिता की याद आती है या उनकी मदद से अपने इंसाफ के लिए लड़ पाती हैं। लेकिन तब क्या होगा जब एक पिता ही अपनी बेटी को मजबूर कर उसकी आबरू लूट ले। और उसे मानसिक रूप से इस कदर प्रताड़ित कर दे कि उसे डॉक्टर भी ठीक ना कर पाए।
दरअसल, झारखंड के दुर्गापुर न्यू टाउनशिप थाने से एक ऐसी ही शर्मनाक घटना सामने आई है जिसने सबको झकझोंर कर रख दिया है। यहां एक 47 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी ही 15 वर्षीय नाबालिग बेटी को लंबे समय से अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। मामले का खुलासा तब हुआ जब डॉक्टरों ने बच्ची की काउंसलिंग की।
पिछले एक साल से आरोपी कर रहा था शोषण
दरअसल, पीड़िता पिछले एक साल से मानसिक रूप से परेशान थी। दुर्गापुर के मिशन हॉस्पिटल में इलाज के बावजूद उसकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए वेल्लोर ले गए। वहां जब डॉक्टरों ने बच्ची की काउंसलिंग की, तो उसने अपने पिता के काले कारनामों का खुलासा किया। बच्ची ने बताया कि पिता पिछले काफी समय से उसका यौन शोषण कर रहे थे और धमकी देते थे कि यदि उसने किसी को कुछ बताया, तो वह उसकी मां को छोड़ देंगे।
12 साल से जिओ कंपनी में कार्यरत है आरोपी
बता दें कि आरोपी आरोपी पिछले 12 साल से जिओ कंपनी में कार्यरत है और चार महीने पहले ही तबादले के बाद दुमका आया था। वहीं पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने सोमवार सुबह दुमका स्थित आरोपी के किराए के आवास से उसे हिरासत में लिया और आगे की कार्वाई कर रही है।
ये भी पढ़ें – पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार का कैबिनेट विस्तार, 35 नए मंत्रियों ने ली शपथ
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









