Punjab

गैंगस्टरों ‘ते वार’ का 129वां दिन, पंजाब पुलिस द्वारा 438 स्थानों पर छापेमारी, 156 गिरफ्तार

Gangstran Te Vaar : राज्य में चल रहे निर्णायक अभियान ‘गैंगस्टरों ते वार’ के 129वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित और मैप किए गए 438 ठिकानों पर छापेमारी की।

‘गैंगस्टरों ते वार’- पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक जंग है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी, 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष अभियान चला रही हैं।

96 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई

129वें दिन पुलिस टीमों ने 156 व्यक्तियों को 1 हथियार सहित गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरुआत के बाद कुल गिरफ्तारियों की संख्या 32,553 हो गई। इसके अलावा 96 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की गई है, जबकि 09 व्यक्तियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 1 भगोड़े अपराधी (पीओ) को भी गिरफ्तार किया है।

एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर

लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में रिपोर्ट कर सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों संबंधी सूचना भी दे सकते हैं।

हेरोइन, भुक्की समेत ड्रग मनी बरामद

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के विरुद्ध अपनी मुहिम ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ के 454वें दिन भी जारी रखते हुए आज 58 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 366 ग्राम हेरोइन, 105 किलोग्राम भुक्की, 1855 नशीली गोलियां और 29,200 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ ही केवल 454 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 65,775 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के हिस्से के रूप में, पंजाब पुलिस ने आज 10 व्यक्तियों को नशा मुक्ति और पुनर्वास उपचार करवाने के लिए प्रेरित किया है।

ये भी पढ़ें- NEET-UG Paper Leak : सुप्रीम कोर्ट ने लगाई NTA को फटकार, कहा- UPSC और IIT जैसे विशेषज्ञों से सीखना चाहिए

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button