
Hamirpur Bridge Collapse : हमीरपुर के कुरारा क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया, जब निर्माणाधीन पुल अचानक ढह गया। इस दर्दनाक घटना में 6 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि हादसे के करीब 11 घंटे बाद मलबे में फंसे तीन मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
92 करोड़ की लागत से बन रहा था पुल
जानकारी के अनुसार, यह पुल करीब 92 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा था और इसके निर्माण का जिम्मा कानपुर की ‘द सेल्टर कंपनी’ के पास था। भीषण गर्मी को देखते हुए यहां मजदूरों से रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट शिफ्ट में काम कराया जा रहा था।
तेज आंधी-तूफान से ढहा ढांचा
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि देर रात करीब 1 बजे आए तेज आंधी-तूफान के कारण पुल का भारी स्लैब और पिलर अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए और 6 की मौके पर ही मौत हो गई।
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घंटों चले ऑपरेशन के बाद तीन मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। फिलहाल मौके पर रेस्क्यू कार्य जारी है।
सीएम योगी ने जताया शोक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य तेज करने और घायलों के बेहतर इलाज तथा मुआवजे के निर्देश दिए हैं।
ये भी पढ़ें – ममता बनर्जी की हार के बाद TMC में बगावत तेज, नेताओं का दावा—पार्टी अब ज्यादा दिन नहीं टिकेगी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









