Punjab News : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, पंजाब के लीगल मेट्रोलॉजी विंग द्वारा इस वर्ष जनवरी से अप्रैल तक कंपाउंडिंग फीस, निरीक्षण और सत्यापन सहित विभिन्न मानकों के तहत उल्लेखनीय कार्य प्रदर्शन किया गया है।
अधिक उत्साह एवं समर्पण के साथ कार्य
कंपाउंडिंग फीस के मामले में लीगल मेट्रोलॉजी विंग ने जनवरी से अप्रैल 2026 तक 39.58 लाख रुपये एकत्र किए। इसी अवधि के दौरान विंग द्वारा 8864 निरीक्षण किए गए तथा 870 चालान भी किए गए। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने विभाग के अधिकारियों द्वारा की गई कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें और अधिक उत्साह एवं समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
लीगल मेट्रोलॉजी विंग का मुख्य उद्देश्य
उल्लेखनीय है कि विंग के पास अमृतसर, लुधियाना, जालंधर और पटियाला में विभाग के स्वामित्व वाली मानक प्रयोगशालाएं हैं, जबकि सरहिंद और खन्ना में नई प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी। लीगल मेट्रोलॉजी विंग का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करना है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि खरीदा और बेचा जाने वाला सामान दावे के अनुसार सही मात्रा और गुणवत्ता वाला हो।
ये भी पढ़ें- ऑफिस में हुआ मजेदार प्रैंक! ‘प्रसाद’ पीते ही सहकर्मी रह गए हैरान, वीडियो वायरल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









