विदेश

ईरान का बड़ा दावा, अमेरिकी F-35 और MQ-9B ड्रोन गिराया, फिर बढ़ सकता है तनाव

US Iran Conflict : ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिकी MQ-9B ड्रोन को मार गिराया है और अपने हवाई क्षेत्र में घुसे एक लड़ाकू विमान पर भी कार्रवाई की है। अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा कि उसने RQ-4 ड्रोन और एक F-35 फाइटर जेट को निशाना बनाया।

IRGC ने दी चेतावनी कहा- देंगे मुंहतोड़ जवाब

IRGC की ओर से यह भी चेतावनी दी गई है कि यदि अमेरिका संघर्ष विराम का उल्लंघन करता है, तो ईरान जवाबी कदम उठाने का अधिकार सुरक्षित रखता है। वहीं ईरान के सर्वोच्च नेता ने बयान में कहा कि पश्चिम एशिया में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकाने अब पहले की तरह सुरक्षित नहीं रहेंगे।

बारूदी सुरंगें बिछाने की कोशिश

इससे पहले अमेरिका ने दक्षिणी ईरान में कई ठिकानों पर हवाई कार्रवाई की थी। अमेरिकी सेना का दावा है कि उसने उन नौकाओं को निशाना बनाया जो समुद्री रास्ते में बारूदी सुरंगें बिछाने की कोशिश कर रही थीं। साथ ही मिसाइल लॉन्च साइट्स पर भी हमले किए गए।

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका किसी कमजोर समझौते को स्वीकार नहीं करेगा और बातचीत केवल मजबूत शर्तों पर ही संभव है।

अंतिम समझौते पर अब तक सहमति नहीं

इसी बीच, ईरान के प्रतिनिधिमंडल और कतर के बीच होर्मुज स्ट्रेट, यूरेनियम संवर्धन और फ्रीज संपत्तियों जैसे मुद्दों पर चर्चा जारी है। हालांकि, अमेरिका और ईरान के बीच किसी अंतिम समझौते पर अब तक सहमति नहीं बन पाई है। पहले ऐसी खबरें थीं कि दोनों देश संघर्षविराम और समुद्री मार्ग खोलने को लेकर किसी समझौते के करीब हैं, लेकिन वह अभी तक संभव नहीं हो सका है।

ये भी पढ़ें- युवती ने छोड़ा साथ तो युवक ने घर पर फेंके बम, भड़के आरोपी की वारदात CCTV में कैद

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button