Tamil Nadu News : तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक युवती से विवाद के बाद युवक द्वारा उसके घर पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने गुस्से में युवती के घर के बाहर ज्वलनशील पदार्थ से हमला किया। घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पूरे घटनाक्रम को देखा जा सकता है।
दो वर्षों से थी दोनों की जान पहचान
पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान कार्तिक उर्फ मारियप्पन के रूप में हुई है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी और युवती पिछले करीब दो वर्षों से एक-दूसरे को जानते थे। दरअसल युवती को आरोपी के खिलाफ कई आपराधिक मामलों की जानकारी मिली थी, जिसके बाद उसने उससे दूरी बना ली।
युवती को दी गई धमकियां
इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने कथित तौर पर युवती को धमकियां देना शुरू कर दिया। पुलिस के अनुसार, रविवार शाम आरोपी अपने कुछ साथियों के साथ बाइक से युवती के घर पहुंचा और घर के बाहर ज्वलनशील वस्तु फेंक दी, जिससे आग लग गई।
फुटेज के आधार पर मामले की जांच
घटना के समय युवती के पिता घर के बाहर मौजूद थे। उन्होंने तुरंत शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए घर के बाहर खड़ी गाड़ियों को हटाया और पानी डालकर आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि उसके साथ मौजूद अन्य लोगों की तलाश जारी है।
ये भी पढ़ें- बाराबंकी में भीषण हादसा, ट्रेलर से टकराई इनोवा, चार दोस्तों की मौत, 3 की हालत गंभीर
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









