
Banda Heatwave : देश में बढ़ती गर्मी के बीच उत्तर प्रदेश का बांदा जिला सबसे अधिक तापमान वाले क्षेत्रों में दर्ज किया गया है। इसी बीच इलाके में कथित अवैध खनन और प्राकृतिक संसाधनों के दोहन को लेकर गंभीर चिंताएं सामने आ रही हैं।
आईपीएस अधिकारी का बयान
हाल ही में बांदा निवासी और वर्तमान में ADG रेलवे, ग्वालियर के पद पर तैनात राजाबाबू सिंह (Rajababu Singh) ने वीडियो के माध्यम से बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि, मैं जानता हूं कि मैं सर्विंग पुलिस ऑफिसर हूं और सिविल सर्विस कंडक्ट नियम से बंधा हूं, लेकिन मैं बांदा जिले का निवासी हूं और वहां जिस तरह से प्राकृतिक संपदा (नदियां, पहाड़ियां) के साथ छेड़छाड़ हो रही है, वह गंभीर चिंता का विषय है।

खनन ठेकों पर रोक लगाने की मांग
उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुरोध करूंगा कि बांदा में जो अवैध माइनिंग हो रही है, पहाड़ियां काटी जा रही हैं, उस पर तत्काल रोक लगाई जाए। बांदा, हमीरपुर और महोबा जिलों में अगले 10 वर्षों के लिए माइनर मिनरल्स के ठेके बंद किए जाने चाहिए, ताकि स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।

बड़े स्तर पर वृक्षारोपण की अपील
राजाबाबू ने सीएम योगी से अनुरोध करते हुए कहा कि इसी जुलाई से ईमानदारीपूर्वक मास प्लांटेशन किया जाए। न केवल वृक्षारोपण, बल्कि वहां की मूल जैव विविधता को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया जाए। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने स्तर पर जिला प्रशासन से भी इस दिशा में काम करने का अनुरोध किया है।

पर्यावरण संरक्षण पर जोर
राजाबाबू ने कहा कि अगर समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो आने वाली पीढ़ियां हमें माफ नहीं करेंगी। बांदा जिले पर यह कलंक नहीं रहना चाहिए कि यह दुनिया के सबसे गर्म इलाकों में शामिल हो गया है। अवैध खनन को रोककर और बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण करके इस स्थिति को बदलना होगा।
ये भी पढ़ें – दिल्ली जिमखाना क्लब को 5 जून तक खाली करने का आदेश, केंद्र ने लिया बड़ा फैसला
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप








