Uttar Pradeshराज्य

आजमगढ़ में बिजली कटौती को लेकर JE से मारपीट, जातिसूचक गालियों का आरोप, FIR दर्ज

UP News : उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज थाना क्षेत्र में बिजली कटौती को लेकर जूनियर इंजीनियर के साथ मारपीट, जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल और सरकारी काम में बाधा डालने का मामला सामने आया है. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और एससी/एसटी एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, बिलरियागंज विद्युत उपकेंद्र में तैनात जेई सहदेव राम पुत्र लक्ष्मी राम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 मई 2026 की रात बिजली आपूर्ति बाधित होने को लेकर उनके मोबाइल पर कॉल आई थी. इसके बाद 21 मई की सुबह करीब 9:45 बजे जब वह ड्यूटी के लिए उपकेंद्र की ओर जा रहे थे, तभी साहिल राय पुत्र अजय राय निवासी मठ विशम्भर, थाना बिलरियागंज, प्रांजल राय और चार अन्य अज्ञात लोगों ने उनकी गाड़ी रोक ली.

विरोध करने पर मारपीट और धमकी का आरोप

आरोप है कि पहले उनसे नाम और पहचान पूछी गई, और जाति की जानकारी मिलने के बाद कथित तौर पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की गई. विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की, जिससे जेई को चोटें आईं और खून बहने लगा. साथ ही यह भी आरोप है कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की गई.

एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने दी जानकारी

वहीं, इस मामले पर एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि बिजली कटौती से जुड़े विवाद के बाद जेई के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार की शिकायत मिली है. मामले में दो नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने कहा है कि आरोपों की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें – भारत-इटली संबंधों में बड़ा कदम, रणनीतिक साझेदारी और सहयोग पर बनी सहमति

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button