Punjabराज्य

भीषण गर्मी में छत्तबीड़ चिड़ियाघर में वन्यजीवों के लिए खास इंतज़ाम, बाड़ों में कूलर, एग्रो नेट और शेल्टर से मिली राहत

Punjab News : गर्मियों के मौसम में पड़ रही भीषण लू को देखते हुए वन्यजीवों की उचित देखभाल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए महेंद्र चौधरी जूलॉजिकल पार्क (छत्तबीड़ चिड़ियाघर) ने वन्य जीवों की सुरक्षा और देखभाल के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं.

वन एवं वन्यजीव संरक्षण मंत्री लाल चंद कटारूचक्क की सोच से प्रेरित होकर चिड़ियाघर प्रबंधन ने विभिन्न श्रेणियों के जानवरों को राहत देने के लिए कई उपाय किए हैं.

पशु प्रबंधन सेल हर समय सतर्क और सक्रिय

मांसाहारी जानवरों को गर्मी से राहत देने के लिए सभी बाघों, तेंदुओं, शेरों, भालुओं और अन्य जानवरों के बाड़ों में डेजर्ट कूलर और एयर सर्कुलेटर पंखे लगाए गए हैं. पशु प्रबंधन सेल यह सुनिश्चित करने के लिए हर समय सतर्क और सक्रिय है कि ये बाड़े ठंडे और सूखे बने रहें. मच्छर मुक्त वातावरण बनाए रखने के लिए सभी खिड़कियों पर जालियां लगाई गई हैं.

गर्मी और धूप से बचाव की विशेष व्यवस्था

इन बाड़ों और कुछ रिहायशी स्थानों को 75 प्रतिशत घनत्व वाले एग्रो नेट से ढका गया है ताकि जानवरों को छाया मिल सके और आसपास का तापमान कम रखने में मदद मिले. आपातकालीन स्थिति में पूरे चिड़ियाघर में पानी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए टैंकर और ट्रैक्टर हर समय उपलब्ध रहते हैं.

शाकाहारी जानवरों को तेज गर्मी और धूप से बचाने के लिए सरकंडे, लकड़ी और बांस आदि से बने अस्थायी शेल्टर और झोपड़ियां तैयार की गई हैं.

पक्षियों के पिंजरे एग्रो नेट और जूट मैट से ढके

हाथियों, मणिपुर के हिरणों, स्वैम्प डियर और हिरण सफारी के लिए नहाने हेतु पानी से भरे कीचड़ वाले तालाब बनाए गए हैं. कंक्रीट के पानी के पूल भी चौबीसों घंटे पानी से भरे रहते हैं. बेहतर ठंडक के लिए इन स्थानों के कुछ हिस्सों को 75 प्रतिशत घनत्व वाले एग्रो नेट से ढका गया है. पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों के लिए सभी पिंजरों को 75 प्रतिशत घनत्व वाले एग्रो नेट और जूट मैट से अच्छी तरह ढका गया है ताकि उन्हें गर्म हवा और तेज धूप से बचाया जा सके. पक्षियों को अधिक आरामदायक और खुश रखने के लिए छोटे पिंजरों में स्प्रिंकलर शावर भी लगाए गए हैं.

ये भी पढ़ें – केरल में अब वीडी सतीशन का चलेगा राज, शपथ लेकर सीएम पद की कुर्सी पर हुए काबिज

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button