Other Statesराज्य

CM विजय ने ज्योतिषी रिकी राधन पंडित को 24 घंटे में OSD पद से हटाया, गठबंधन के विरोध के बाद बदला फैसला

Rickey Radhan Pandit OSD Removed : तमिलनाडु की राजनीति दिन प्रतिदिन बदल रही है. इसी बीच मुख्यमंत्री विजय ने अपने नवनियुक्त OSD ज्योतिषी रिकी राधन पंडित को पद से हटा दिया है. उन्हें मंगलवार को ही यह जिम्मेदारी दी गई थी और 24 घंटे के भीतर ही उन्हें पद से हटा दिया गया.

आदेश में लिखा गया है कि जिस आदेश के तहत रिकी राधन पंडित को मुख्यमंत्री का OSD नियुक्त किया गया था, उसे अब निरस्त किया जाता है.

बताया जा रहा है कि उनकी नियुक्ति के तुरंत बाद ही TVK की गठबंधन सहयोगी CPI(M) ने इसका विरोध शुरू कर दिया था और इसे अंधविश्वास से जुड़ा कदम बताया था. इसके बाद मुख्यमंत्री को अपना फैसला बदलना पड़ा.

शपथ ग्रहण के समय में बदलाव

अपको बता दें कि तमिलनाडु के गवर्नर की तरफ से कई बार विजय के सरकार बनाने का दावा खारिज होने के बाद जब उन्हें सरकार बनाने की मंजूरी मिली थी, तब शुरुआत में ज्योतिषी रिकी राधन पंडित ने विजय की शपथ का समय 10 मई को दोपहर 3:45 बजे बताया था, जिसे बाद में बदलकर सुबह 10 बजे कर दिया गया था.

चुनाव से पहले जीत का दावा

रिकी राधन पंडित को एक विख्यात आध्यात्मिक गुरु और ज्योतिषी बताया जाता है, उन्होंने विधानसभा चुनाव से पहले ही विजय की जीत का दावा किया था. बताया जाता है कि कई बड़ी सियासी हस्तियां भी उनसे सलाह लेती हैं और पूर्व सीएम जयललिता भी अपने कुछ बड़े फैसलों में उनसे सलाह लिया करती थीं. वे सोशल मीडिया के जरिए भी ज्योतिषीय सलाह साझा करते हैं.

ये भी पढ़ें- मोदी सरकार में चार बार नीट का पेपर लीक हो चुका है, लेकिन अब तक किसी को सजा नहीं मिली- केजरीवाल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button