Delhi NCRबड़ी ख़बरमौसम

दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, तेज आधी पानी के साथ गिरे ओले

Delhi-NCR Weather Today : दिल्ली-NCR में गुरुवार दोपहर से मौसम ने करवट बदली. तेज आंधी के साथ बारिश ने पूरे इलाके को ठंडक से भर दिया। कई दिनों से भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को आखिरकार राहत की सांस मिली। दिल्ली-NCR के आसमान में काले बादल इस तरह छा गए कि दिन में ही रात जैसा नजारा देखने को मिला।

दिल्ली-NCR में गिर ओले

सुबह तक तेज धूप और उमस से परेशान लोग दोपहर होते-होते बदलते मौसम से हैरान रह गए। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अचानक बादल छाए और कुछ ही समय में तेज बारिश शुरू हो गई। वहीं दिल्ली के कई इलाकों में आंधी के साथ ओलावृष्टि भी दर्ज की गई, जिससे मौसम और भी सुहावना हो गया।

हालांकि, राहत के साथ-साथ कुछ परेशानियां भी सामने आईं। कई जगहों पर पहले धूल भरी आंधी चली, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई। इसके बाद हुई बारिश ने धूल को बैठा दिया, लेकिन तब तक लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने पहले ही इस बदलाव का अनुमान जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया था। विभाग के मुताबिक, दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तेज हवाएं 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी, जो दोपहर बाद 50 किमी/घंटा तक पहुंच सकती हैं।

गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई, जहां बड़े-बड़े ओलों ने लोगों को चौंका दिया। सड़कों पर चल रहे लोग खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। कुछ जगहों पर ओलों की वजह से गाड़ियों के शीशे टूटने और पीवीसी शेड में छेद होने की भी खबरें सामने आई हैं।

तापमान में आई गिरावट

इस मौसम बदलाव का असर तापमान पर भी साफ नजर आया। बारिश के बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है, और अनुमान है कि शुक्रवार को इसमें और कमी आ सकती है। कुल मिलाकर, तेज आंधी और बारिश ने जहां एक ओर गर्मी से राहत दी है, वहीं दूसरी ओर अचानक बदले मौसम ने लोगों को सतर्क रहने का भी संकेत दिया है।

ये भी पढ़ें : रियान पराग को ड्रेसिंग रूम में बेपिंग करना पड़ा भारी, लगा मैच फीस का 25% जुर्माना  

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button