IPLखेल

RR vs SRH : पैट कमिंस ने की वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ, बताया फेवरेट खिलाड़ी

RR vs SRH : आईपीएल के 36वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ हैदराबाद ने सीजन में अपनी पांचवीं सफलता हासिल की और अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला टीम के लिए सही साबित हुआ।

राजस्थान रॉयल्स का मजबूत स्कोर

राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 228 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद ने 18.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। रन चेज में ईशान किशन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 74 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।

वैभव सूर्यवंशी की खूब तारीफ की

मैच के बाद कप्तान पैट कमिंस ने टीम के प्रदर्शन पर खुशी जताई और युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि पहले मैच की परिस्थितियों का अंदाजा लगाना हमेशा मुश्किल होता है, लेकिन अनुभव के साथ समझ बेहतर होती जाती है।

युवा खिलाड़ियों की जमकर सराहना

कमिंस ने आगे कहा कि गेंदबाजों के साथ-साथ बल्लेबाजी पर भी ध्यान देना जरूरी है, क्योंकि अगर कुछ ओवर खराब भी चले जाएं तो वापसी की संभावना बनी रहती है। उन्होंने टीम के युवा खिलाड़ियों और डगआउट के माहौल की भी सराहना की और कहा कि सभी ने दबाव के बावजूद शांत रहकर अच्छा प्रदर्शन किया।

36 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक

राजस्थान के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने इस मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए केवल 36 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक जड़ा। उनकी 103 रनों की विस्फोटक पारी में 12 छक्के और 5 चौके शामिल रहे। उनकी इस पारी ने क्रिकेट जगत का ध्यान खींचा, और पैट कमिंस ने उन्हें अपना पसंदीदा युवा खिलाड़ी बताया।

ये भी पढ़ें- सीएम भगवंत मान का बड़ा आदेश, बाढ़ सुरक्षा कार्य समय से पहले पूरे करने के निर्देश

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button